लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-चीन मुद्दे को लेकर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और हिना रब्बानी के बीच खुफिया बातचीत हुई लीक: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2023 07:42 IST

लीक मेमो के मुताबिक, पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार का तर्क है कि अमेरिका के साथ पाकिस्तानी साझेदारी को बनाए रखना अंततः चीन के साथ अपनी ‘‘वास्तविक रणनीतिक’’ साझेदारी के पूर्ण लाभों से समझौता करने जैसा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका-चीन मुद्दे को लेकर पाकिस्तान की खुफिया बातचीत लीक हुई है। यह खुफिया बातचीत पाक पीएम शहबाज शरीफ और विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के बीच हुई थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि यह बातचीत कैसे लीक हुई है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी कनिष्ठ विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के बीच विदेश नीति के मामलों पर हुई बातचीत से जुड़े अमेरिकी खुफिया दस्तावेज लीक हो गए हैं। मीडिया में रविवार को आई एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। हालांकि ये खुफिया दस्तावेज कैसे लीक हुए है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। 

लीक मेमो में क्या खुलासा हुआ है

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान से जुड़े एक आंतरिक मेमो में खार ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान को पश्चिम के ‘‘तुष्टिकरण’’ का संकेत देने से बचना चाहिए। लीक मेमो के मुताबिक, खार ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान अब क्षेत्रीय पड़ोसी चीन और अमेरिका के मुद्दों को लेकर ‘‘मध्य मार्ग’’ इस्तेमाल करने का प्रयास नहीं कर सकता है। 

ये दस्तावेज कैसे हुए लीक इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है

मेमो के मुताबिक, खार का तर्क है कि अमेरिका के साथ पाकिस्तानी साझेदारी को बनाए रखना अंततः चीन के साथ अपनी ‘‘वास्तविक रणनीतिक’’ साझेदारी के पूर्ण लाभों से समझौता करने जैसा होगा। वाशिंगटन पोस्ट द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि बिना तारीख वाले इस दस्तावेज तक अमेरिका ने कैसे पहुंच हासिल की है।  

टॅग्स :पाकिस्तानUSAचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट