लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: न्यूयॉर्क में खुफिया चीनी पुलिस चौकी का खुलासा, 2 व्यक्ति गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2023 10:07 IST

न्याय विभाग के अनुसार, चौकी स्थापित करने के आरोप में दो व्यक्ति एक चीनी सरकारी अधिकारी के निर्देश और नियंत्रण में काम कर रहे थे और जांच के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने उस अधिकारी के साथ संपर्क बंद कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के न्यूयॉर्क में खुफिया चीनी पुलिस चौकी का खुलासा हुआ है। इस संबंध में दो लोग गिरफ्तार भी हुए है। आरोप है कि ये लोग एक चीनी सरकारी अधिकारी के निर्देश और नियंत्रण में काम कर रहे थे।

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर में चीन सरकार द्वारा एक खुफिया पुलिस चौकी स्थापित करने में मदद करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, चीन के राष्ट्रीय पुलिस बल के तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों पर अमेरिका में लोगों को परेशान करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। 

न्याय विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी है। इन लोगों की पहचान 61 साल के लू जियानवांग और 59 साल के चेन जिनपिंग के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि ये दोनों गिरफ्तार शख्स न्यूयॉर्क के निवासी है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला चीनी सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय की एक स्थानीय शाखा से संबंधित है, जो एफबीआई जांच के बीच मैनहट्टन के चाइनाटाउन में एक कार्यालय की इमारत के अंदर संचालित होता था। न्याय विभाग के अनुसार, चौकी स्थापित करने के आरोप में दो व्यक्ति एक चीनी सरकारी अधिकारी के निर्देश और नियंत्रण में काम कर रहे थे और जांच के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने उस अधिकारी के साथ संपर्क बंद कर दिया था। 

इन गिरफ्तार लोगों पर यह आरोप लगा है कि एक साजिश के तहत इन लोगों ने चीनी सरकार के एजेंट के रूप में काम किया है। यह नहीं इन पर अमेरिकी को कोई जानकारी नहीं देने और कानून को अपने काम करने में बाधा डालने का भी आरोप लगा है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है इन दोनों को ब्रुकलिन संघीय अदालत में पेश किया जा सकता है। 

चीन चला रहा है दुनिया भर में गुप्त पुलिस चौकी-दावा

ऐसे में चीन को लेकर यह दावा किया जाता है कि वह दुनिया भर के कई देशों में खुफिया पुलिस चौकी चलाता है। इस गिरफ्तारी पर बोलते हुए न्याय विभाग के अधिकारियों ने यह दावा किया है कि ये गिरफ्तारियां दुनिया में कहीं भी अपनी तरह की पहली हैं।  

 

 

टॅग्स :अमेरिकाNew York CityचीनPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल