लाइव न्यूज़ :

कनाडा में लगातार दूसरी बार क्षतिग्रस्त हुई महात्मा गांधी की प्रतिमा, वाणिज्य दूतावास ने कही ये बात

By भाषा | Updated: March 28, 2023 17:11 IST

वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम शांति के अग्रदूत महात्मा गांधी जी की मूर्ति को क्षति पहुंचाने के जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक विश्वविद्यालय परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाए जाने की खबर है।यह घटना इस देश में गांधी की एक प्रतिमा को खालिस्तान समर्थकों द्वारा निशाना बनाये जाने के कुछ दिनों बाद हुई है।कनाडा में हाल में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है जिन्होंने कुछ हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की है।

टोरंटो: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक विश्वविद्यालय परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाए जाने की खबर है। यह घटना इस देश में गांधी की एक प्रतिमा को खालिस्तान समर्थकों द्वारा निशाना बनाये जाने के कुछ दिनों बाद हुई है। वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को कहा कि ताजा घटना में, साइमन फ्रेजर विश्वविद्यालय में बर्नाबी परिसर के पीस स्क्वायर पर लगायी गई मूर्ति को क्षति पहुंचायी गई है। वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम शांति के अग्रदूत महात्मा गांधी जी की मूर्ति को क्षति पहुंचाने के जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘कनाडाई अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच करने और अपराधियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाने का अनुरोध किया जाता है।’’ यह घटना खालिस्तान समर्थकों द्वारा 23 मार्च को कनाडा के ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में सिटी हॉल के पास महात्मा गांधी की एक प्रतिमा को विरूपित और स्प्रे-पेंट करने के बाद हुई है। पिछले साल जुलाई में, कनाडा के रिचमंड हिल स्थित एक विष्णु मंदिर के बाहर लगायी गई महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचायी गई थी, जिसकी टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कड़ी निंदा की थी।

कनाडा में हाल में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है जिन्होंने कुछ हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की है। मिसिसॉगा स्थित एक राममंदिर को "खालिस्तानी चरमपंथियों" द्वारा 13 फरवरी को भारत विरोधी भित्तिचित्रों के साथ विरूपित किया गया था। इस पर टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जतायी गई थी।

टॅग्स :कनाडामहात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल