लाइव न्यूज़ :

चीन में सामने आया ओमीक्रोन का दूसरा मामला

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:02 IST

Open in App

बीजिंग, 14 दिसंबर (एपी) चीन में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का दूसरा मामला सामने आया है। दो हफ्ते से अधिक समय तक पृथक-वास में रहने के बाद 67 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि यह व्यक्ति 27 नवंबर को विदेश से लौटा था और दो सप्ताह तक पृथक-वास में रहा, जिस दौरान बार बार की गयी जांच में संक्रमण नहीं पाया गया।

शनिवार को वह दक्षिणी शहर गुआंगझू में अपने घर चला गया और उसने घर में ही अपने आप को पृथक कर लिया। एक दिन बाद सोमवार को उसने नियमित जांच करायी और जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को बताया कि वह संक्रमित हो गया है।

सीसीटीवी के अनुसार, शहर में और बाद में प्रांतीय स्तर पर की जांच से यह तय हुआ कि वह ओमीक्रोन से संक्रमित है।

सोमवार को अधिकारियों ने देश में ओमीक्रोन के पहले मामले की घोषणा की थी। जो व्यक्ति इससे संक्रमित हुआ था वह इसी माह के प्रांरभ में यूरोप से आया था। पृथकवास में रहने के दौरान बृहस्पतिवार को उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत