लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों ने गुरूत्वाकर्षण तरंगों के नए स्रोत का पता लगाया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:59 IST

Open in App

लंदन, दो जुलाई वैज्ञानिकों ने पहली बार एक न्यूट्रॉन तारे और ब्लैक होल की टक्कर से उत्पन्न हुई गुरूत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाया है।

इस खोज ने इस बात की पुष्टि की है कि न्यूट्रॉन तारे और ब्लैक होल की भागीदारी वाली प्रणालियां है और इससे तारों के बनने से लेकर हमारे ब्रह्मांड के विस्तार की दर से जुड़े कई सवालों के जवाब पाने में मदद मिलेगी।

गुरूत्वाकर्षण तरंगे उस वक्त पैदा होती हैं जब आकाशीय पिंडों के बीच टक्कर होती है और उससे उत्पन्न होने वाली ऊर्जा तरंगे पैदा करती हैं जो पृथ्वी की ओर आती हैं।

ब्रिटेन के स्ट्रैचक्लाइड विश्वविद्यालय के मुताबिक इस खोज में गुरूत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाने वाले एक वैश्विक डिटेक्टर नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया जो अभी बनाया गया अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण है।

यह पहला मौका है जब वैज्ञानिकों ने एक न्यूट्रान तारे और ब्लैक होल से निकलने वाली गुरूत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाया है।

इस वर्ष पांच जनवरी को अमेरिका के लुइसियाना में एडवांस लिगो डिटेक्टर और इटली में एडवांस वर्गो डिटेक्टर ने न्यूट्रान तारे और ब्लैक होल के बीच टक्कर के अंतिम क्षणों को दर्ज किया था । अंतिम क्षणों में दोनों घूमते हुए एक दूसरे के बेहद करीब आ गए और उसके बाद एक दूसरे में समा गए ।

इसके कुछ दिन बाद, दोनों डिटेक्टर को एक दूसरा संकेत मिला जो न्यूट्रान तारे और एक अन्य ब्लैक होल जोड़े के एक दूसरे में समाने के अंतिम क्षणों से संबंधित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल