लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिकों का कमाल, पहली बार दो नर चूहों की कोशिकाओं से विकसित किए चूहे के बच्चे

By भाषा | Updated: March 16, 2023 17:07 IST

वैज्ञानिकों ने पहली बार दो नर चूहों की कोशिकाओं से चूहे के बच्चे को विकसित किया है। ‘नेचर’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में इस बारे में जानकारी दी गई है।

Open in App

वाशिंगटन: पहली बार, वैज्ञानिकों ने दो नर चूहों की कोशिकाओं से चूहे के बच्चे को विकसित किया है जिससे मनुष्य के जन्म के लिए भी इस तरह की तकनीक की छोटी-मोटी संभावना नजर आती है। हालांकि विशेषज्ञों ने कहा है कि जीवित चूहों के बच्चों में बहुत कम चूहे के भ्रूण विकसित हुए और किसी को नहीं पता कि ऐसा मनुष्यों के लिए कारगर होगा या नहीं।

इस अनुसंधान में शामिल कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन फ्रांसिस्को में स्टेम सेल विशेषज्ञ डायना लैयर्ड ने कहा, ‘‘यह बहुत समझदारी वाली तकनीक है। यह स्टेम कोशिकाओं और प्रजनन जीवविज्ञान दोनों में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ वैज्ञानिकों ने ‘नेचर’ पत्रिका में बुधवार को प्रकाशित एक अध्ययन में अपने अनुसंधान कार्य की जानकारी दी है।

दो नर चूहों से कैसे मिले बच्चे?

अनुसंधान के तहत वैज्ञानिकों ने सबसे पहले नर चूहों की पूंछ से त्वचा की कोशिकाओं को लिया और उन्हें ‘‘इंड्यूस्ड प्लुरिपोटेंट स्टेम सेल’’ में बदल दिया, जिन्हें कई अलग-अलग प्रकार की कोशिकाओं या ऊतकों में विकसित किया जा सकता है। फिर, एक प्रक्रिया के माध्यम से उन्होंने नर चूहों की स्टेम कोशिकाओं को मादा कोशिकाओं में बदला और फिर अंडों की कोशिकाएं विकसित कीं। इस प्रक्रिया में कोशिकाओं को बढ़ाना और एक दवा से उनका उपचार शामिल है।’’

अंतत: उन्होंने उन अंडों को निषेचित किया और भ्रूण को मादा चूहों में प्रतिरोपित किया। कुल 630 भ्रूण में से सात (करीब एक प्रतिशत) जीवित चूहों के बच्चों का रूप ले सके।

जापान में क्यूशू विश्वविद्यालय और ओसाका विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ता कात्सुहिको हयाशी ने पिछले सप्ताह मानव जीनोम एडिटिंग पर आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में साथी वैज्ञानिकों को बताया कि चूहों के बच्चे सामान्य रूप से विकसित होते दिखाई दिए और सामान्य तरीके से स्वयं प्रजनन करने में सक्षम थे।

‘नेचर’ में जारी अध्ययन के साथ प्रकाशित एक टिप्पणी में लैयर्ड और उनके सहयोगी, जोनाथन बायर्ल ने कहा कि यह कार्य जानवरों और मनुष्यों के लिए ‘‘प्रजनन जीव विज्ञान तथा प्रजनन अनुसंधान में नए रास्ते खोलता है।’’ 

टॅग्स :साइंस न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

स्वास्थ्यविज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत की उत्प्रेरक शक्ति

विश्वसुनीता विलियम्स ने NASA से लिया रिटायरमेंट, 27 साल का शानदार करियर, इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने तक फंसी रहीं

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारतबिहार में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विकसित किया ‘स्नेक डिटेक्टर बैरियर’, घर के आसपास नहीं फटकेंगे सांप

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!