लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में नरसंहार के बाद ‘सेव द चिल्ड्रन’ के कर्मी लापता

By भाषा | Updated: December 26, 2021 09:33 IST

Open in App

बैंकॉक, 26 दिसंबर (एपी) अंतरराष्ट्रीय मानवीय सहायता समूह ‘सेव द चिल्ड्रन’ के दो सदस्य म्यांमा में हुए नरसंहार के बाद शनिवार को लापता हो गए हैं।

म्यांमा सरकार के सैनिकों ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कुछ गांववालों को घेर लिया और 30 से अधिक लोगों को गोली मारी तथा शवों को जला दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी और अन्य खबरों से यह जानकारी मिली है।

पूर्वी मो सो गांव में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुए इस नरसंहार के बाद की तस्वीरें देश में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है जिससे सेना के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया है। म्यांमा में सेना ने फरवरी में सत्ता संभाली थी।

तस्वीरों में तीन जले हुए वाहनों में 30 से अधिक लोगों के जले हुए शव देखे जा सकते हैं। घटनास्थल पर जाने का दावा करने वाले एक ग्रामीण ने बताया कि मो सो के पीछे स्थित कोइ नगन गांव के समीप सशस्त्र विद्रोही समूहों और म्यांमा सेना के बीच लड़ाई शुरू होने पर पीड़ित वहां से भाग गए थे। उसने बताया कि सैनिकों ने शरणार्थी शिविरों की ओर जाते समय उन्हें गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गयी।

सेव द चिल्ड्रन ने कहा कि छुट्टियों के लिए घर जा रहे उसके दो कर्मी ‘‘घटना में फंस गए और वे लापता हो गए।’’ उसने एक बयान में कहा, ‘‘हमें यह पता है कि उनके निजी वाहन पर हमला किया गया और उसे जला दिया गया। सेना ने लोगों को उनकी कारों से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया, कुछ को गिरफ्तार किया, कुछ को मार दिया और उनके शव जला दिए।’’

सरकार ने अभी आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन एक सरकारी समाचार पत्र में शनिवार को बताया गया कि शुक्रवार को मो सो के समीप लड़ाई शुरू हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना संभव नहीं है और घटनास्थल के पास बच्चों तथा महिलाओं के कपड़ों के साथ ही चिकित्सा और खाद्य सामान बरामद किया गया है। उसने कहा, ‘‘शवों को जलाने से पहले रस्सियों से बांधा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल