लाइव न्यूज़ :

17 नवंबर को खुलेगा सऊदी अरामको का IPO, आकार या कीमत अभी तय नहीं

By भाषा | Updated: November 10, 2019 14:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरामको का आईपीओ 17 नवंबर को खुलेगा। हिस्सेदारी बिक्री के आकार या मूल्य दायरे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

सऊदी अरामको का बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 17 नवंबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से जमा कराए गए दस्तावेजों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, इसमें हिस्सेदारी बिक्री के आकार या मूल्य दायरे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

कंपनी का 658 पृष्ठ का दस्तावेज शनिवार मध्यरात्रि को जारी किया गया। इसे दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है। आईपीओ के लिए अभिदान बंद होने के बाद पांच दिसंबर को अंतिम शेयर मूल्य तय किया जाएगा। कई वर्षों के विलंब के बाद अरामको के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह रियाद स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर बिक्री की घोषणा की थी।

सऊदी अरामको दुनिया की सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी है। दुनिया की कच्चे तेल की जरूरत का दस प्रतिशत अकेले यह कंपनी पूरी करती है। दस्तावेजों में कहा गया है कि सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी व्यक्तिगत निवेशकों को 0.5 प्रतिशत शेयर बेचेगी। हालांकि, कंपनी ने बड़े संस्थागत निवेशकों को बिक्री के लिए शेयर का प्रतिशत तय नहीं किया है।

दस्तावेजों में संभावित जोखिमों का भी उल्लेख किया गया है। इनमें आतंकवादी हमले, भरोसा रोधी कानून और जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंताएं शामिल हैं जिससे वैश्विक स्तर पर हाइड्रोकॉर्बन की मांग घट सकती है। 

टॅग्स :सऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो