लाइव न्यूज़ :

भारत को बड़ा झटकाः कश्मीर मुद्दे पर OIC की बैठक बुलाएगा सऊदी अरब, पाकिस्तान को खुश करने की कवायद!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2019 09:48 IST

पिछले साल सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात इमरान ने खान सरकार को संकट से उबरने के लिए वित्तीय मदद दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने इस शिखर सम्मेलन के मुकाबले रियाद को तरजीह दी।सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादा फैसल बिन फरहान एक दिन के दौरे पर पाकिस्तान गए और फिर यह घोषणा की गई।

सऊदी अरब ने कश्मीर मुद्दे पर 'ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (ओआईसी) देशों के विदेश मंत्रियों की विशेष बैठक आयोजित कराने का फैसला किया है। सऊदी अरब के इस कदम से भारत के साथ उनके रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह कदम सऊदी अरब ने ऐसे समय में उठाया है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन से शरीक होने से इनकार कर दिया था। सऊदी अरब के विदेश मंत्री शहजादा फैसल बिन फरहान एक दिन के दौरे पर पाकिस्तान गए और फिर यह घोषणा की गई।

फिलहाल, ओआईसी बैठक की तारीखों को तय किया जा रहा है। इस कदम को रियाद और नई दिल्ली के रिश्ते में नकारात्मक रूप से देखा जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ सालों में भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी काफी बढ़ी है। दूसरी तरफ पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर अब इस्लामिक देशों के समर्थन की उम्मीद फिर जगी है।

पाकिस्तान को अपने पाले में रखने की कवायद

कुआलालंपुर सम्मेलन को मुस्लिम देशों का एक नया संगठन बनाने के प्रयास के रूप में देखा गया था जो निष्क्रिय हो चुके, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले इस्लामी सहयोग संगठन (ओआईसी) का विकल्प बन सके। इमरान खान ने मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद के 19 से 21 दिसंबर तक होने वाले सम्मेलन में शामिल होने के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया था, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने कथित तौर पर सऊदी अरब के दबाव में आकर सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला किया। उनके इस फैसले से पाकिस्तान को घरेलू स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

सऊदी के विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा

एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कूटनीतिक सूत्रों के हवाले से कहा कि सऊदी अरब पाकिस्तान में आमजन से मिलने वाला समर्थन कभी नहीं खोना चाहता। इस मामले से उसकी जो छवि बनी है, उस को देखते हुए वह अपने विदेश मंत्री को यहां भेजा। सऊदी अरब के विदेश मंत्री पाकिस्तान के सैन्य और असैन्य नेतृत्व से मुलाकात की और यह संदेश दिया कि रियाद ‘पाकिस्तान के साथ अपनी लंबी रणनीतिक साझेदारी’ को महत्व देता है। 

पिछले साल सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात इमरान ने खान सरकार को संकट से उबरने के लिए वित्तीय मदद दी थी। वित्तीय मदद के अलावा दोनों देशों में लाखों पाकिस्तानी काम करते हैं, जो हर साल अपनी कमाई के नौ अरब अमेरिकी डॉलर पाकिस्तान भेजते हैं। यही वजह है कि पाकिस्तान ने इस शिखर सम्मेलन के मुकाबले रियाद को तरजीह दी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर 

टॅग्स :सऊदी अरबपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट