लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में कई मुसलमानों के हैलोवीन मनाने पर विवाद, सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग कमेंट, जानिए क्या है पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: October 31, 2022 16:32 IST

बताया जा रहा है कि जब से क्राउन प्रिंस ने सऊदी अरब की गद्दी संभाली है तब से देश में बड़े-बड़े बदलाव देखें गए है। ऐसे में हैलोवीन सेलिब्रेट करने की इजाजत भी देना इसी बदलाव का एक हिस्सा माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी अरब में कई मुसलमानों के हैलोवीन मनाने पर विवाद छिड़ गया है। इस सेलिब्रेशन के कई तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें लोगों को शौतान वाले कपड़े पहने देखा गया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे लेकर नाराजगी भी जताई है।

रियाद:सऊदी अरब में जब हैलोवीन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई तो इसे लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा होने लगा है। दरअसल, हाल में ही सऊदी अरब में हैलोवीन सेलिब्रेशन हुआ है जिसमें सऊदी नागरिकों ने अलग-अलग ड्रेस में सज कर राजधानी रियाद और कई जगहों में सेलिब्रेशन करते हुए दिखाई दिए है। 

ऐसे में इस सेलिब्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस पर नाराजगी जताई है तो कुछ ने इसका समर्थन किया है। यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दी है। 

क्या है पूरा मामला

सऊदी अरब में इस साल बहुत ही जोरो शोर से हैलोवीन सेलिब्रेट किया गया है। इसके लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के तरफ से भी कोई रोक नहीं थी। ऐसे में सऊदी अरब की राजधानी रियाद में कई ऐसे लोगों को हैलोवीन सेलिब्रेट करते हुए देखा गया है। 

शहर रियाद में कई लोगों को शैतानी लिबास पहने हुए घूमते देखा गया है। यही नहीं कई लोगों को सऊदी की पारंपरिक ड्रेस थ्रोब में भी भूतों के रूप में देखा गया है। कहा जा रहा है कि इस तरह के सेलिब्रेशन किसी एक इस्लामिक देश में पहली बार हुई है। ऐसे में लोगों ने इस पर सख्त नाराजगी भी जताई है। 

सोशल मीडिया ने दिए अलग-अलग रिएक्शन्स 

सऊदी अरब में हुए हैलोवीन सेलिब्रेशन की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो यूजर्स ने अगल-अगल रिएक्शन्स दिए है। कुछ लोगों ने इसके पक्ष में कमेंट करते हुए देखा है तो कुछ ने इसका विरोध किया है।

इस पर बोलते हुए एक यूजर ने कहा, 'मैंने देखा कि इस साल काफी संख्या में मुस्लिम लोग हैलोवीन मना रहे हैं। एक मुस्लिम होने के नाते हैलोवीन मनाने पर प्रतिबंध है, अल्लाह हम सबको माफ करे।'

एक और यूजर ने कहा कि अगर सऊदी अरब में हैलोवीन मनाया जा रहा है तो इसका मतलब यह हुआ कि कयामत अब दूर नहीं है। वहीं एक और यूजर को यह कहते हुए सुना गया कि हमारे पैगंबर के पारंपरिक पोशाक को शैतानी मास्क के साथ पहना जा रहा है, यह कोई मजाक की चीज नहीं है। वहीं कई यूजर्स इस सेलिब्रेशन के पक्ष में भी दिखे है। 

क्या होता है हैलोवीन सेलिब्रेशन 

हैलोवीन सेलिब्रेशन एक ऐसा सेलिब्रेशन जिसमें लोग शैतानों की तरह सज-धज कर पार्टी या प्रोग्राम में शामिल होते है। यह पश्चिमी देशों में बड़े ही जोर-शोर से मनाया जाता है, लेकिन किसी मुस्लिम देश में यह पहली बार हुआ है।  

टॅग्स :सऊदी अरबहैलोवीनसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल