लाइव न्यूज़ :

सत्य साई संजीवनी ट्रस्ट ने श्रीलंका में खोला अस्पताल, श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने की सराहना

By भाषा | Updated: August 10, 2022 12:57 IST

श्री सत्य साई संजीवनी द्वारा श्रीलंका में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोला गया है। यह 75 बेड का अस्पताल है। इसे श्रीलंका के बट्टीकलोआ में खोला गया है।

Open in App

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने देश के पूर्वी क्षेत्र बट्टीकलोआ में भारतीय धर्मार्थ संस्था श्री सत्य साई संजीवनी द्वारा एक धर्मार्थ अति विशिष्टता (सुपर स्पेशलिटी) अस्पताल खोले जाने की मंगलवार को सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि संस्था ने इस चुनौतीपूर्ण समय में “भाइचारे के असल मायने” का प्रदर्शन किया है।

बट्टीकलोआ में मंगलवार को आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु श्री मधुसूदन साई ने 75 बिस्तरों वाले अति विशिष्टता अस्पताल, श्री सत्य साई संजीवनी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस क्षेत्र ने कई वर्षों तक गृह युद्ध का सामना किया है और यहां 30 हजार से ज्यादा युद्ध विधवाएं रहती हैं।

संस्था की सेवाओं की सराहना करते हुए विक्रमसिंघे ने अपने संदेश में कहा, “इस फाउंडेशन द्वारा पूर्णत: निशुल्क दी जा रही सेवाएं देश में मौजूदा समय में हमारे द्वारा झेली जा रही आर्थिक दुश्वारियों के मद्देनजर और महत्वपूर्ण हो जाती हैं।” उन्होंने कहा कि ‘साई संजीवनी इंडिया’ ने “अस्पताल की स्थापना करके इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भाईचारे का सही अर्थ प्रदर्शित किया है।”

उन्होंने कहा, “मैं समझता हूं कि फाउंडेशन, 2017 में अपनी स्थापना के बाद से, 16,000 से अधिक मरीजों का इलाज कर चुका है। प्रदान की जाने वाली सेवाएं प्रेरणादायक हैं और इस विशेष अस्पताल के साथ भविष्य के स्वास्थ्य मिशन के लिए उनका दृष्टिकोण वास्तव में कुछ खास है।” 

टॅग्स :श्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल