लाइव न्यूज़ :

पेरिस समझौते से अमेरिका के बाहर होने पर संरा और सहयोगियों ने जताया अफसोस

By भाषा | Updated: November 5, 2020 09:48 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, पांच नवंबर पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने पर संयुक्त राष्ट्र और कुछ सदस्य देशों ने अफसोस जताया है और कहा है कि वे जलवायु के मुद्दे पर कार्रवाई को गति देने के लिए सभी अमेरिकी हितधारकों और विश्व भर में साझेदारों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अमेरिका चार नवंबर को औपचारिक रूप से ‘जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते 2015’ से हट गया।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सचिवालय- ‘यूएनएफसीसीसी’ ने जलवायु के मुद्दे पर कार्रवाई को गति देने के लिए अमेरिका और उसके बाहर मौजूद हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने चिली, फ्रांस, इटली और ब्रिटेन के साथ संयुक्त वक्तव्य जारी कर कहा, “हमें अफसोस है कि आज अमेरिका औपचारिक रूप से पेरिस समझौते से बाहर हो गया।”

पेरिस समझौते के तहत देशों को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से कम वृद्धि रखने और वैश्विक ऊष्मा को 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक न होने देने का संकल्प लेना होता है।

समझौते से अमेरिका के पीछे हटने के बारे में पूछे जाने पर संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने न्यूयार्क में संवाददाताओं से कहा, “मजबूत और सक्रिय पेरिस समझौते के प्रति हमारा विश्वास और समर्थन दृढ है।”

अगस्त 2017 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते से पीछे हटने के फैसले से संयुक्त राष्ट्र महासचिव को अवगत कराया था।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?