लाइव न्यूज़ :

किर्गिस्तान में सदर जापारोवा ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव

By भाषा | Updated: January 11, 2021 00:56 IST

Open in App

मास्को, 10 जनवरी (एपी) मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान के नए राष्ट्रपति के रूप में राष्ट्रवादी राजनेता सदिर जापारोव निर्वाचित हुए हैं। रविवार को हुए चुनाव में न केवल उन्हें जीत मिली है बल्कि राष्ट्रपति को और शक्तियां देने के लिए संविधान में बदलाव के जनमत संग्रह को भी मंजूरी मिल गई।

अक्टूबर में पूर्व राष्ट्रपति के सत्ता से हटने के बाद चुनाव हुए हैं। उन्हें इस पद से हटाने के लिए हुए आंदोलनों के समय राष्ट्रवादी जापारोवा जेल से रिहा हुए थे।

देश में विवादित संसदीय चुनाव के बाद से ही गतिरोध चल रहा था, उस चुनाव में सरकार समर्थित पार्टियों की जीत हुई थी। विपक्षी पार्टियों ने मतों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति सूरोनबई जीनबेकोव को 15 अक्टूबर को पद से हटने पर मजबूर कर दिया था।

जापारोवा एक क्षेत्रीय गर्वनर के अपहरण के मामले में दोषी करार दिए गए थे जिसके बाद उन्हें 2017 में जेल की सजा हुई थी।

किर्गिस्तान सोवियत संघ के विघटन के बाद अलग देश बना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल