रूस: लड़की को 14 साल तक शख्स ने बंधक बनाकर रखा, 1000 से ज्यादा बार रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2023 09:36 AM2023-08-03T09:36:36+5:302023-08-03T09:38:40+5:30

51 वर्षीय व्लादिमीर चेस्किडोव नामक व्यक्ति पर 2011 में उसी घर में एक अन्य महिला की हत्या का भी आरोप है। उसे तब गिरफ्तार किया गया जब महिला भाग निकली।

Russian man kidnapped teen and Kept Her As Sex Slave for 14 Years | रूस: लड़की को 14 साल तक शख्स ने बंधक बनाकर रखा, 1000 से ज्यादा बार रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रूस: लड़की को 14 साल तक शख्स ने बंधक बनाकर रखा, 1000 से ज्यादा बार रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मॉस्को: रूस में एक व्यक्ति को एक महिला को 14 साल तक सेक्स गुलाम (Sex slave) के रूप में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार घटना पश्चिमी रूस के चेल्याबिंस्क की है। शख्स को लेकर महिला ने दावा किया उसे 2009 से कैद में रखा गया था। अब 33 साल की हो चुकी महिला का यह भी दावा है कि उसके साथ 1,000 से अधिक बार बलात्कार किया गया था। 

51 वर्षीय व्लादिमीर चेस्किडोव नामक व्यक्ति पर 2011 में उसी घर में एक अन्य महिला की हत्या का भी आरोप है। उसे तब गिरफ्तार किया गया जब महिला भाग निकली और पुलिस के पास पहुंच गई। महिला की पहचान उसके पहले नाम एकाटेरिना से हुई है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक आरोपी चेस्किडोव की मां ने महिला को भागने में मदद की।

एकाटेरिना ने पुलिस को बताया कि उसे चाकू की नोक पर घर के काम करने के लिए बेडरूम से बाहर जाने की इजाजत दी गई थी। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि महिला ने यह भी दावा किया कि छोटी-छोटी बातों पर उसे बार-बार प्रताड़ित किया जाता था और बेरहमी से कई बार पीटा गया।

पुलिस ने स्मोलिनो गांव में चेस्किडोव के एक मंजिला घर की तलाशी ली और अश्लील साहित्य, सेक्स टॉयज, पोर्न फिल्मों की सीडी का संग्रह पाया। रूस की जांच समिति की स्थानीय शाखा ने चेस्किडोव के घर के तहखाने में मानव अवशेष मिलने की पुष्टि की है।

वहीं, जांच अधिकारियों का हवाला देते हुए रूस टुडे ने बताया कि चेस्किडोव ने 2009 में 19 साल की एकाटेरिना से मुलाकात की थी और उसे उस घर में "शराब पीने" के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद उसने उसे वहीं बंधक बनाकर रखा।

आरोपी मानसिक बीमारी से भी पीड़ित है और उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। इसी दौरान एकाटेरिना को घर से भागने का मौका मिल गया।

महिला ने पुलिस को बताया कि चेस्किडोव घर में एक और महिला कैदी को लेकर आया था, जिसे उसने 2011 में झगड़े के बाद मार डाला था। एकाटेरिना ने कहा कि उसने महिला पर कई बार चाकू से वार किया और कील ठोककर उसे मार डाला।

Web Title: Russian man kidnapped teen and Kept Her As Sex Slave for 14 Years

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे