लाइव न्यूज़ :

रूस: पुतिन के खिलाफ बगावती बिगुल फूंकने वाले वैगनर समूह के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में हुई मौत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 24, 2023 07:52 IST

यूक्रेन-रूस युद्ध में रूसी सैन्य नेतृत्व के खिलाफ कथित सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व करने वाले वैगनर समूह के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस में वैगनर समूह के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन की एक विमान दुर्घटना में हुई मौत प्रिगोझिन ने यूक्रेन-रूस युद्ध में रूसी सैन्य नेतृत्व के खिलाफ किया था कथित सशस्त्र विद्रोहप्रिगोझिन को रूसी रक्षा विभाग ने हथियार और गोला-बारूद देने से इनकार कर दिया था

मोस्को: यूक्रेन-रूस युद्ध में बीते जून में रूसी सैन्य नेतृत्व के खिलाफ कथित सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व करने वाले भाड़े के सेना के कमांडर येवगेनी प्रिगोझिन की बुधवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। प्रिगोझिन की अगुवाई में वैगनर समूह के भाड़े के सैनिक यूक्रेन में लड़ रहे थे लेकिन जब रूसी रक्षा विभाग ने उनकी सेना को हथियार और गोला-बारूद देने से इनकार कर दिया था तो बगावत पर उतर आये थे।

उसके बाद जून में प्रिगोझिन ने अचानक रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सशस्त्र विद्रोह का आह्वान कर दिया था और अपनी सेना के नेतृत्व में दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन में सैन्य मुख्यालय पर कब्जा कर लिया था।

उस प्रकरण के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने टेलीविजन संबोधन में विद्रोह प्रिगोझिन की सेना को पीछे धकेलने और विद्रोहियों को दंडित करने की कसम खाई थी। पुतिन ने प्रिगोझिन की बगावत को रूस के साथ "विश्वासघात" और "देशद्रोह" बताया था।

हालांकि, बाद में प्रिगोझिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के समझाने पर समझौते के तहत 24 घंटे के भीतर रूस के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई बंद कर दी थी।

अब मास्को से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार वैगनर चीफ प्रिगोझिन का विमान बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें प्रिगोझिन समेत सभी यात्री मारे गए हैं।

रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब येवगेनी प्रिगोझिन बुधवार को मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच एक निजी विमान से यात्रा कर रहे थे। मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक दल के तीन सदस्यों सहित जहाज पर सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

रूस की विमानन एजेंसी ने बाद में कहा कि मारे गये लोगों में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन भी विमान में सवार थे। आपातकालीन सेवाओं के हवाले से बताया गया है कि दुर्घटनास्थल पर अब तक कुल आठ लोगों के शव बरामद किये गये हैं।

टॅग्स :रूसरूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनविमान दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं