लाइव न्यूज़ :

Russia Ukriane war: पुतिन के जंग के फैसले का खामियाजा उठा रहे रूसी अरबपति, गंवा चुके हैं 126 अरब डॉलर

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2022 10:19 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ्ते यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। लड़ाई शुरू हो चुकी है। हालांकि इसका नुकसान अब रूस को भी उठाना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजंग की शुरुआत के साथ पिछले कुछ दिनों में रूस के स्टॉक मार्केट में तेज गिरावट आई है।डॉलर के मुकाबले रूसी मुद्रा रूबेल में भी रिकॉर्ड स्तर पर गिरावट आई है, इसका नुकसान रूस के उद्योगपतियों को हो रहा है।व्लादिमीर पुतिन ने रूस के बड़े उद्योगपतियों के साथ रविवार को बैठक भी की थी और कहा कि जंग जरूरी थी।

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के फैसला का नुकसान रूस को भी उठाना पड़ रहा है। जंग की शुरुआत के साथ पिछले कुछ दिनों में रूस के स्टॉक मार्केट में तेज गिरावट आई है और रूसी मुद्रा रूबेल भी गिरा है। ऐसे में यहां के अरबपतियों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।

इस बीच रविवार को पुतिन ने देश के बड़े उद्योगपतियों के साथ बैठक की और उन्हें बताया कि जो अभी हो रहा है वह बेहज जरूरी था। रिपोर्ट्स के अनुसार पुतिन द्वारा बुलाई गई इस बैठक में कम से कम 13 अरबपति मौजूद थे। पुतिन ने उनसे कहा, 'हमारे पास कुछ और करने का कोई विकल्प नहीं बचा था।' रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी अरबपति ने पुतिन की बातों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

125 बिलियन डॉलर का हुआ नुकसान

फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार रूस की ओर से यूक्रेन पर हमले के बाद से वहां के 116 से ज्यादा अरबपतियों को 126 अरब डॉलर (95,41,98,00,00,000 रुपये) का नुकसान हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से रूस के Moex इंडेक्स के 33% नीचे बंद होने और रूबल के डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर गिरने के बाद गुरुवार को ही अनुमानित तौर पर 71 बिलियन डॉलर स्वाहा हो गए थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रेमलिन में गुरुवार को कम से कम पांच बड़े अरबपति - अलेकपेरोव, मिखेलसन, मोर्दाशोव, पोटानिन और केरीमोव को दिन के सबसे बड़े नुकसान हुए थे। कुल मिलाकर गुरुवार को कम से कम 11 रूसी अरबपतियों को 1 अरब डॉलर या उससे अधिक का नुकसान हुआ।

पिछले ही हफ्ते की शुरुआत में ब्रिटिश सरकार ने पुतिन के पूर्व दामाद (और पूर्व अरबपति) किरिल शामलोव सहित कई अरबपतियों पर कड़े प्रतिबंध लाने की घोषणा की थी। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ब्रिटेन ने रूस के बैंकों की संपत्ति फ्रीज करने और रूसी नागरिकों पर यूके के बैंक खाते में $ 66,000 (50,000 पाउंड) से अधिक रखने पर भी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल