Russia Ukraine War: रूस से लड़ाई करने को वतन लौटे करीब 66 हजार यूक्रेनी पुरुष, रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने किया दावा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2022 16:02 IST2022-03-05T15:48:29+5:302022-03-05T16:02:22+5:30
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि 66,224 यूक्रेनी पुरुष रूस के आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेश से लौटे हैं।

Russia Ukraine War: रूस से लड़ाई करने को वतन लौटे करीब 66 हजार यूक्रेनी पुरुष, रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने किया दावा
Russia Ukraine Crisis: रूस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए 66 हजार से अधिक यूक्रेनी पुरुष विदेशों से अपने वतन यू्क्रेन लौटे हैं। इसका दावा यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने किया है। रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि 66,224 यूक्रेनी पुरुष रूस के आक्रमण के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने के लिए विदेश से लौटे हैं।
मालूम हो कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेंस्की ने अपने देश के युवाओं का मनोबल बढ़ाने और उनसे बार-बार रूस के सैनिकों के खिलाफ हथियार उठाने की अपील की थी। जेलेंस्की सरकार के द्वारा इस संबंध में युवाओं को युद्ध में अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए आदेश लाया गया।
Ukrainian Defence Minister Oleksii Reznikov said that 66,224 Ukrainian men had returned from abroad to join the fight against Russia's invasion: Reuters
— ANI (@ANI) March 5, 2022
यूक्रेन युद्ध का मैदान बना हुआ है। रूसी सेना ने उनके कई शहरों में बमबारी की है। ऐसे में यूक्रेन के नागरिक खासकर महिलाएं, बच्चे और बूढ़े लोग देश छोड़कर पश्चिमी सीमा से लगे देशों में अपनी जान बचाने के लिए शरण ले रहे हैं। अब तक सैकड़ों लोग इस युद्ध में अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि लाखों-लाखों लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देश में शरण ले चुके हैं।
यूक्रेन की द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, शनिवार को रूस ने मानवीय आधार पर मारियुपोल और वोल्नोवाखा में अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की है। यहां से आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने, घायलों को दवा, रसद आदि पहुंचाने के लिए युद्ध विराम का ऐलान किया गया है।
संघर्ष विराम आज (स्थानीय समयानुसार) सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक घोषित किया गया है। नागरिकों की निकासी सुबह 11 बजे शुरू होने वाली है।
Temporary ceasefire begins in Mariupol and Volnovakha to set up humanitarian corridors. The corridors will serve to evacuate civilians & deliver food & medicine to the cities that have been cut off from the world...: Ukraine's The Kyiv Independent
— ANI (@ANI) March 5, 2022