लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: यूक्रेनी सेना ने रूस में तीसरा पुल मिसाइल से उड़ाया, बफर जोन बनाने के लिए कुर्स्क क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं सैनिक

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 19, 2024 16:03 IST

Russia-Ukraine war: यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में तीसरे पुल पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है। यूक्रेनी सेना रूसी क्षेत्र में अपनी घुसपैठ का विस्तार करने का प्रयास कर रही है। रूस की जांच समिति ने सोमवार को कुर्स्क से होकर बहने वाली सेयम नदी के किनारे स्थित पुल पर हमले की पुष्टि की।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में तीसरे पुल पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दियाराष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि वह एक बफर जोन बनाना चाहते हैंज़ेलेंस्की ने इस आक्रामक मिलिट्री कार्रवाई की प्रशंसा की है

Russia-Ukraine war: यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में तीसरे पुल पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है। यूक्रेनी सेना रूसी क्षेत्र में अपनी घुसपैठ का विस्तार करने का प्रयास कर रही है। रूस की जांच समिति ने सोमवार को कुर्स्क से होकर बहने वाली सेयम नदी के किनारे स्थित पुल पर हमले की पुष्टि की। इस हमले और रूस में घुसपैठ को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि वह एक बफर जोन बनाना चाहते हैं।

यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी तक रूसी दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच रूस ने कहा कि उसके नौसैनिकों ने क्षेत्र में 19 यूक्रेनी सैनिकों के एक समूह को पकड़ लिया है। राज्य आरआईए समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में पकड़े गए सैनिकों का वीडियो भी जारी किया है। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

रविवार, 18 अगस्त को यूक्रेन ने कहा कि उसने सीम नदी पर बने दूसरे पुल को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन ने 6 अगस्त से रूस में घुसकर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। अब वह कुर्स्क क्षेत्र में पुलों पर हमलले कर के उन्हें नष्ट कर रहा है ताकि रूसी सेना कब्जा की हुई जगह को खाली कराने के लिए अभियान न चला सके।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस आक्रामक मिलिट्री कार्रवाई की प्रशंसा की है और इसका उद्देश्य भी बताया है। जेलेंस्की ने कहा है कि जितना संभव हो सके रूसी युद्ध क्षमता को नष्ट करना और अधिकतम जवाबी कार्रवाई करना हमारी प्राथमिकता है। जेलेंस्की ने कहा कि  हमलावर के क्षेत्र में एक बफर ज़ोन बनाना इस ऑपरेशन का उद्देश्य है।

रूस की मैश न्यूज़ साइट के अनुसार हमलों के कारण क्षेत्र में केवल एक पुल ही बचा है। रूस को अब इस क्षेत्र में अपने सैनिकों को पहुंचाने और नागरिकों को निकालने के प्रयासों में जटिलता आ सकती है।

इस बीच रूस ने ये भी कहा है कि यूक्रेनी सेना अमेरिका और पश्चिमी देशों से मिली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमलों का करारा जवाब देने और कुर्स्क क्षेत्र से यूक्रेनी सेना को बाहर निकालने की कसम खाई है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत