लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: युद्ध को लेकर 18 मार्च को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होगी बातचीत

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2022 20:22 IST

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताया, दोनों नेता हमारे दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा के प्रबंधन के साथ-साथ यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध और आपसी चिंता के अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Open in App

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध को लेकर शुक्रवार को अमेरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वार्ता होगी। गुरुवार को व्हाइट हाउस की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडेन इस शुक्रवार (18 मार्च) को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बात करेंगे। यह संयुक्त राज्य अमेरिका और पीआरसी के बीच संचार की खुली लाइनें बनाए रखने के हमारे चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताया, दोनों नेता हमारे दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा के प्रबंधन के साथ-साथ यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध और आपसी चिंता के अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

दोनों देशों की द्वि-पक्षीय वार्ता को लेकर कई सारी अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में चीन का झुकाव रूस की तरफ दिखाई दे रहा है। गुरुवार को ही चीन ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध किया है। चीन मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार के बिना किसी भी ठोस वजह के, एकतरफा प्रतिबंधों का विरोध करता है। 

गाओ ने कहा, आर्थिक प्रतिबंध न केवल सुरक्षा समस्याओं को हल करने में विफल होंगे, बल्कि संबंधित देशों में लोगों के सामान्य जीवन को भी नुकसान पहुंचाएंगे, वैश्विक बाजार को बाधित करेंगे और पहले से ही धीमी विश्व अर्थव्यवस्था को और भी बदतर बना देंगे। उधर, अमेरिका सहित पश्चिमी शक्तियां यूक्रेन के साथ खड़ी हैं। अमेरिका समेत कई देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाकर यूक्रेन का समर्थन किया है।  

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादचीनजो बाइडनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल