लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: नाटो के वो हथियार जिन्हें रूस ने बना दिया मलबा, असली जंग में नहीं टिक पाए टैंक, आर्टिलरी सिस्टम और बख्तरबंद वाहन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 31, 2024 15:12 IST

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 900 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। रूस के सामने जंग में नाटो के अत्याधुनिक हथियार भी हैं जिन्हें पश्चिमी सैन्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन को इस युद्ध में अमेरिका और पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है इन देशों से यूक्रेन को गोला-बारूद, पैसे और हथियार भी मिले हैंनाटो की अत्याधुनिक तकनीक से बने हथियारों को भी जंग के मैदान में नष्ट होना पड़ा है

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए 900 से ज्यादा दिन हो चुके हैं। इस जंग में अब तक अरबों के हथियार नष्ट हो चुके हैं। यूक्रेन को इस युद्ध में अमेरिका और पश्चिमी देशों का समर्थन प्राप्त है। इन देशों से यूक्रेन को गोला-बारूद, पैसे और हथियार भी मिले हैं। रूस के सामने जंग में नाटो के अत्याधुनिक हथियार भी हैं जिन्हें पश्चिमी सैन्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है। 

लेकिन इस जंग ने कई धारणाएं भी तोड़ी हैं। जंग से आधुनिक युद्ध की कठोर वास्तविकताएं सामने आई हैं। नाटो की अत्याधुनिक तकनीक से बने हथियारों को भी जंग के मैदान में नष्ट होना पड़ा है। कई ऐसे हथियार जिन पर नाटो देशों को नाज था, उनको रूसी सेनाओं ने सटीकता से नष्ट कर दिया। इन हाई-प्रोफाइल पश्चिमी हथियारों का युद्ध के मैदान में नष्ट होना दिखाता है कि जंग कितनी भीषण है। साथ ही वास्तविक युद्ध में इन प्रणालियों की ताकत पर भी सवाल उठे हैं। यहां हम आपको ऐसे मशहूर हथियारों के बारे में बता रहे हैं जो रूस की सेना ने नष्ट किए हैं। 

1- चैलेंजर 2 (जीबी)- चैलेंजर 2, ब्रिटेन का टैंक है। इसे मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) के रूप में जाना जाता है। इस जंग से पहले किसी ने चैलेंजर 2 का मलबा नहीं देखा था लेकिन यूक्रेन में तैनात होने पर उसने अपना बेदाग रिकॉर्ड खो दिया। अगस्त के मध्य में कुर्स्क क्षेत्र में रूस ने इनमें से एक टैंक को नष्ट कर दिया।

2- अब्राम्स (अमेरिका)- पश्चिमी सैन्य ताकत के एक और प्रतीक अमेरिकी एम1 अब्राम्स को पिछले हफ्ते कुर्स्क क्षेत्र में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यूक्रेन को आपूर्ति किए गए 31 अब्राम्स टैंकों में से कम से कम 20 नष्ट हो गए हैं।

3- HIMARS रॉकेट आर्टिलरी (यूएस)- अपनी फायरपॉवर के लिए जाना जाने वाला HIMARS रॉकेट आर्टिलरी सिस्टम यूक्रेनी सेनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार रहा है। कुर्स्क हमले के दौरान इनमें से कम से कम तीन प्रणालियाँ नष्ट हो गईं। 

4- स्ट्राइकर (सीए)- कनाडा में निर्मित स्ट्राइकर एपीसी-आईएफवी बख्तरबंद वाहनों को  इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है। इनमें से लगभग एक दर्जन वाहनों को रूसी वायु सेना, लैंसेट ड्रोन और काला सागर बेड़े की नौसेना इन्फैंट्री द्वारा नष्ट कर दिया गया है। इसके अलावा दो स्ट्राइकर वाहनों को रूसी सेना ने अपने कब्जे में भी ले लिया।

5- मार्डर (डीई)- जर्मनी के मार्डर "शुटज़ेनपेंजर" पैदल सेना के साथ चलने वाला एक बख्तरबंद वाहन है। चल रहे संघर्ष में रूसी सेना द्वारा कम से कम तीन मार्डरों को नष्ट कर दिया गया है।

6- ब्रैडली (अमेरिका)- अमेरिकी ब्रैडली आईएफवी, नाटो के बख्तरबंद डिवीजनों का एक प्रमुख वाहन है। यूक्रेन ने जब कुर्स्क क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश की तो 12 अगस्त को एक ही दिन में इनमें से आठ वाहन नष्ट हो गए। इन वाहनों के ऐसे नष्ट होने के बाद ये सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या असली जंग में इन हथियारों के दम पर जीत पाई जा सकती है या नहीं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादNATOअमेरिकाब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."