लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: रूस के खिलाफ धरती और हवाई आक्रमण तेज करेगा यूक्रेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मिराज लड़ाकू विमान दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2024 11:49 IST

Russia-Ukraine war: फ्रांसीसी सार्वजनिक प्रसारक को बताया कि वह शुक्रवार को यूक्रेन के साथ नए सहयोग और फ्रांसीसी निर्मित लड़ाकू विमान मिराज 2005 की बिक्री की घोषणा करेंगे जिससे यूक्रेन को रूसी हमलों के खिलाफ अपनी धरती और अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देद्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष बन गया है।रूस यूक्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देना भी शुरू कर देगा।हथियारों का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

Russia-Ukraine war: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि फ्रांस यूक्रेन को रूस के आक्रमण के खिलाफ देश की रक्षा में मदद करने के लिए अपने मिराज लड़ाकू विमान प्रदान करेगा। उन्होंने यह बात डी-डे आक्रमण को स्मरण करने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के फ्रांस में विश्व नेताओं के साथ शामिल होने के बाद कही। फ्रांस को नाजियों के कब्जे से छुड़ाने के लिए छह जून, 1944 को नॉरमेंडी नामक स्थान पर लड़ाई शुरू हुई थी। छह जून को फ्रांस में ‘डी-डे’ के तौर पर मनाया जाता है। जेलेंस्की पश्चिमी देशों से अधिक मदद लेने के लिए फ्रांस में थे जबकि उनकी सेना पूर्वी शहर खारकीव के निकट रूसी हमले को रोकने के लिए संघर्ष कर रही थी जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप का सबसे बड़ा संघर्ष बन गया है।

मैक्रों ने फ्रांसीसी सार्वजनिक प्रसारक को बताया कि वह शुक्रवार को यूक्रेन के साथ नए सहयोग और फ्रांसीसी निर्मित लड़ाकू विमान मिराज 2005 की बिक्री की घोषणा करेंगे जिससे यूक्रेन को रूसी हमलों के खिलाफ अपनी धरती और अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देना भी शुरू कर देगा।

उन्होंने दोहराया कि यूक्रेन को रूसी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अपने पश्चिमी सहयोगियों द्वारा प्रदान किए गए हथियारों का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए और उन बिंदुओं को बेअसर करना चाहिए जहां से यूक्रेन पर हमला किया जा रहा है। 

टॅग्स :रूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनअमेरिकाफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा