लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: क्या रूस से युद्ध का सामना कर रहे यूक्रेन का साथ छोड़ देखा अमेरिका! राष्ट्रपति जेलेंस्की को क्यों सता रहा डर?

By अंजली चौहान | Updated: July 3, 2023 09:45 IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका से द्विदलीय समर्थन खोने का डर है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस यूक्रेन के बीच अमेरिका अपना समर्थन यूक्रेन से वापस ले सकता है राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका के समर्थन वापस लेने का डर बया किया रूस और यूक्रेन में एक साल से ज्यादा समय से युद्ध हो रहा

कीव:यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध का कोई अंत होता नजर नहीं आ रहा करीब एक साल से चल रहे इस युद्ध के कारण दोनों देशों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन का सबसे बड़ा समर्थन अमेरिका रहा है लेकिन अब राष्ट्रपति जेलेंस्की को अपने समर्थित देश अमेरिका को लेकर एक चिंता खाए जा रही है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका अपना समर्थन यूक्रेन से वापस लेने वाला है। जेलेंस्की का कहना है कि उन्हें अमेरिका से द्विदलीय समर्थन खोने का डर सता रहा है। जिसे उन्होंने कुछ रिपब्लिकन से आने वाले खतरनाक संदेश कहा है।

गौरतलब है कि जेलेंस्की ने शनिवार को कीव में स्पेनिश मीडिया के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि माइक पेंस ने दौरा किया है और वह यूक्रेन का समर्थन करते हैं। सबसे पहले एक अमेरिकी के रूप में और फिर एक रिपब्लिकन के रूप में, हमें द्विदलीय समर्थन प्राप्त है।

हालाँकि, यूक्रेन के समर्थन को लेकर उनके सर्किल में अलग-अलग संदेश हैं। कुछ रिपब्लिकन की ओर से संदेश आ रहे हैं कि वह अपना समर्थन वापस ले सकते हैं। 

पुतिन के लिए विरोधियों का बढ़ना खतरनाक

जेलेंस्की ने कहा कि अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव चाहे कोई भी जीते लेकिन उनका समर्थन हमें बना रहे। ये यूक्रेन के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है। जानकारी के अनुसार, संवाददता सम्मेलन में जब जेलेंस्की से पूछा गया कि क्या उन्हें अपनी जान का डर है तो उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति के अंतरराष्ट्रीय विरोधियों की बढ़ती संख्या के कारण यह पुतिन के लिए अधिक खतरनाक है।

कीव में रातभर ड्रोन से हमला 

जानकारी के अनुसार, यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि रूस ने 12 दिनों के अंतराल के बाद शनिवार को कीव पर रात भर ड्रोन हमला किया। हालांकि, संभावित हताहतों या नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

यह हमला यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा देश के पूर्व और दक्षिण में रूसी गोलाबारी से अधिक नागरिकों के हताहत होने की सूचना देने के एक दिन बाद हुआ।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीरूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा