लाइव न्यूज़ :

हमले के बीच भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की

By रुस्तम राणा | Updated: October 10, 2022 19:39 IST

भारतीय दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को यूक्रेन में और उसके भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Open in App

Russia Ukraine War: कीव स्थित भारतीय दूतावास ने हमले के बीच सोमवार को यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों को यूक्रेन में और उसके भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि नागरिकों से अनुरोध है कि दूतावास को यूक्रेन में उनकी उपस्थिति की स्थिति के बारे में सूचित रखें। 

वहीं सोमवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारत यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने, बुनियादी ढांचे को लक्षित करने और नागरिकों की मौत पर बहुत चिंतित है। हम दोहराते हैं कि शत्रुता बढ़ाना किसी के हित में नहीं है। हम शत्रुता को तत्काल समाप्त करने और कूटनीति और संवाद के रास्ते पर तत्काल लौटने का आग्रह करते हैं। 

विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत ने संघर्ष की शुरुआत के बाद से लगातार यह कायम रखा है कि वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों, अंतर्राष्ट्रीय कानून और सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान में टिकी हुई है। 

टॅग्स :यूक्रेनरूस-यूक्रेन विवादEmbassy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्वUS: कैलिफोर्निया में लापता भारतीय छात्र का मिला शव, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

विश्वUS: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ा रहा छात्र साकेत श्रीनिवासैया लापता, भारतीय दूतावास ने जताई चिंता; तलाश जारी

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल