लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: यूक्रेन के सैन्य बेस पर रूसी हवाई हमले में 35 की मौत, 134 घायल

By रुस्तम राणा | Updated: March 13, 2022 17:46 IST

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की के हवाले से बताया कि यूक्रेन में लविवि के पास एक सैन्य अड्डे पर कम से कम 35 लोगों के मारे जाने और 134 अन्य घायल होने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने हमले की पुष्टि की यूक्रेनी शहर मायकोलाइव पर हवाई हमले में नौ लोग मारे गए

Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन के चल रहे युद्ध में रूस की तरफ से यूक्रेन के सैन्य अड्डे पर भीषण हवाई हमला हुआ है। इस हमले में 35 लोगों की मौत हुई है, जबकि 134 लोग घायल हुए हैं। इस हमले की पुष्टि यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की के हवाले से बताया कि यूक्रेन में लविवि के पास एक सैन्य अड्डे पर कम से कम 35 लोगों के मारे जाने और 134 अन्य घायल होने की सूचना है।

ट्विटर पर यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने हमले की पुष्टि की 

यूक्रेन के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने भी ट्विटर पर हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रूस ने "लविवि के पास शांति स्थापना और सुरक्षा के अंतर्राष्ट्रीय केंद्र पर हमला किया गया है। विदेशी प्रशिक्षक यहां काम करते हैं।"

यूक्रेनी शहर मायकोलाइव पर हवाई हमले में नौ लोग मारे गए

युद्ध के बीच रविवार को आई ताजा जानकारी के अनुसार, दक्षिणी यूक्रेनी शहर मायकोलाइव पर हवाई हमले में नौ लोग मारे गए हैं, क्षेत्रीय गवर्नर विटाली किम इसकी जानकारी दी है। शनिवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी की, दक्षिण में मारियुपोल को घेर लिया, राजधानी कीव के बाहरी इलाके में गोलाबारी की और हिंसा से भागने की कोशिश कर रहे लोगों के प्रयासों को विफल कर दिया। 

दो हफ्तों से जारी है दोनों देशों के बीच युद्ध

आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच युद्ध का दो हफ्तों से अधिक का समय हो गया है। बीते 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था। रूसी हवाई हमले अब यूक्रेन के पश्चिमी भाग में किए जा रहे हैं। 

 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल