लाइव न्यूज़ :

रूस ने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के अहम ठिकानों की सेटेलाइट तस्वीरें की शेयर, पश्चिमी देशों के उपग्रहों पर यूक्रेन के लिए काम करने का भी लगाया आरोप

By आजाद खान | Updated: June 29, 2022 17:50 IST

Russia Ukraine Crisis: नाटो शिखर सम्मेलन पर बोलते हुए रोगोजिन ने कहा, “आज मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें पश्चिमी देश रूस को अपना सबसे बड़ा दुश्मन घोषित करेंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देरूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने एक सूची जारी की है। ऐसे में रूस का कहना है कि पश्चिमी उपग्रह ऑपरेटर रूस के दुश्मन यूक्रेन के लिए काम कर रहे है। वहीं रूस ने नाटो गठबंधन के सदस्यों को यूक्रेन मदद करने का भी आरोप लगाया है।

Russia Ukraine Crisis: रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने मंगलवार को यूएस पेंटागन, नाटो शिखर सम्मेलन और पश्चिमी रक्षा मुख्यालयों की एक सूची जारी की है। इस सूची के साथ रूस ने यह दावा किया है कि पश्चिमी उपग्रह ऑपरेटर रूस के दुश्मन यूक्रेन के लिए काम कर रहे है। 

इस पर बोलते हुए रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने रूसी आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी को बताया कि अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देश रूस के खिलाफ काम कर रहे है और वे यूक्रेन की मदद कर रहे है। इसमें निजी और सरकारी समूह भी शामिल है।

नाटो गठबंधन के सदस्य यूक्रेन की कर रहे है मदद- रूस

दिमित्री रोगोजिन ने कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन के सदस्य यूक्रेन की मदद कर रहे है और उन्हें रूस के हमले का सामना करने के लिए हथियार भेज रहे है। उन्होंने आगे कहा, एक अमेरिकी अंतरिक्ष टेक्नॉलिजी कंपनी मैक्सार ने फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला शुरू होने से पहले रूस की सेना की यूक्रेन के बार्डर वाली तस्वीरें बार बार शेयर की थी। यह वहीं कंपनी है जिसका ग्राहक अमेरिकी रक्षा विभाग भी है। 

उन्होंने कंपनी मैक्सार और अन्य देशों पर आरोप लगाया कि वे यूक्रेन के बार्डर पर रूसी सेना की मौजूदगी की तस्वीरें निकाली थी। उन्होंने कहा कि यह तस्वीरें तब निकाली गई थी जब रूस का कोई इरादा नहीं था कि वह यूक्रेन पर हमला करें। 

नाटो शिखर सम्मेलन पर क्या बोले रोकोसिन 

रोगोजिन ने अपने सोशल मीडिया चैनल टेलीग्राम पर लिखा, “आज मैड्रिड में नाटो शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें पश्चिमी देश रूस को अपना सबसे बड़ा दुश्मन घोषित करेंगे।” आपको बता दें कि रोस्कोस्मोस ने यूक्रेनी राष्ट्रवादियों के समर्थन करने वालों के शिखर के स्थान और ‘निर्णय केंद्रों’ की सेटेलाइट वाली तस्वीरें भी प्रकाशित की है।

यही नहीं इस पोस्ट में मैड्रिड में शिखर सम्मेलन के स्थान, पेंटागन, वाशिंगटन में व्हाइट हाउस, मध्य लंदन में ब्रिटिश सरकार की इमारतें, बर्लिन में जर्मन राष्ट्रपति भवन और रैहस्टाग संसद भवन और ब्रुसेल्स में नाटो मुख्यालय की रूसी सेटेलाइट इमेजरी भी शामिल हैं। इसके अलावा इस पोस्ट में फ्रांसीसी राष्ट्रपति निवास और पेरिस में अन्य सरकारी भवन भी को भी पोस्ट किया गया है। 

रूस ने यूक्रेन हमले को “विशेष सैन्य अभियान” बताया 

इस पर रोगोजिन ने आगे कहा, रूस ने यूक्रेन पर हमले एक “विशेष सैन्य अभियान” के तहत किया है। उनके मुताबिक, यह रूसी भाषा में अपने नागरिकों की रक्षा है। यह रक्षा रूस को बचाने के लिए है जिसको नाटो से खतरा है जो यूक्रेन को इस्तेमाल कर उसके खिलाफ कभी भी आक्रमण कर सकता था। वहीं रूस के इस बात को कीव और नाटो ने दरकिनार कर दिया है और कहा कि जन्ग के लिए यह केवल एक बहाना है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादNATOफ़्रांसUSAFrance
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वमैं घबराया नहीं था, जिंदगी को समझता हूं और आजकल की दुनिया में कुछ भी हो सकता, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ठहरो, एक मिनट ठहरो

विश्वराष्ट्रपति ट्रंप ने 'नरक' वाले विवाद को शांत करने की कोशिश की, भारत को बताया एक 'महान देश'

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया