लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine Crisis: पोलैंड दे रहा यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वीजा फ्री एंट्री, वहां के राजदूत ने दी सूचना, जल्द उड़ानों की संख्या बढ़ाएगा इंडिया

By आजाद खान | Updated: February 27, 2022 17:53 IST

Russia Ukraine Crisis:आपको बता दें कि यूक्रेन पर अभी भी रूस द्वारा हमला रूका नहीं है। इस संघर्ष में दोनों देशों की सेना का भिडंत लगातार हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र अब पोलैंड में वीजा फ्री एंट्री कर सकते हैं।यह सूचना भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने दी है।वहीं यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों से इस संघर्ष से दूर रहने की सलाह दी है।

Russia Ukraine Crisis: भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए खुशखबरी सुनाई है। बुराकोव्स्की के मुताबिक, यूक्रेन में हो रहे रूसी हमले को देखते हुए पोलैंड ने अपने देश में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री दे रहा है। इस बात की सुचना भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने खुद अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडेल से दी है। वहीं यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयो से ट्रेन के माध्यम से निकलने की बात कही है और इस संघर्ष से दूर रहने की सलाह दी है। आपको बता दें कि रूस यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है और इस संघर्ष में कई लोगों ने जान भी गवा दी है। 

कई पार्ट में आ रहे यूक्रेन से भारतीय

आपको बता दें कि भारत ने यूक्रेन से निकासी अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ का नाम दिया है। इस अभियान के तहत शनिवार शाम को 219 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची थी। वहीं एक दूसरी विमान ने 250 नागरिकों को लेकर रविवार की सुबह आई थी। इस बीच यह भी बात सामने आ रही है कि एअर इंडिया की तीसरी उड़ान करीब 240 भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से दिल्ली रवाना हो गई है। इसके बाद चौथी उड़ान के 198 नागरिको को बुखारेस्ट से दिल्ली लेकर आने की भी बात कही जा रही है। 

क्या कहा रक्षा मंत्री ने

रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में भारत शांति का पक्षधर है। रविवार को बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा में राजनाथ सिंह ने यूक्रेन व रूस में चल रहे युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि भारत शांति का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि रक्षा के मामले में भारत आत्मनिर्भर बनेगा और आगामी दस साल में ऐसे हालात हो जायेंगे कि भारत युद्ध सामग्रियों का आयातक देश होने के बजाय निर्यातक देश हो जायेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है, भारत शांति का पुजारी है और भारत ने कभी भी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया और न ही किसी दूसरे देश की भूमि पर कब्जा किया है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादPolandयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल