लाइव न्यूज़ :

प्रमुख शहरों पर यूक्रेनी बलों का अभी भी नियंत्रण बरकरार- युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति का दावा; पुतीन रूस में नहीं लगाएंगे मार्शल लॉ

By आजाद खान | Updated: March 6, 2022 08:41 IST

Russia Ukraine Crisis: रूस में मार्शल लॉ लगाने वाली बातों को नकारते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि अभी देश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपनी सेना को लेकर दावा किया है।उनके मुताबिक, उनके प्रमुख शहरों पर अभी भी यूक्रेनी बलों का ही कब्जा है। इटली के सरकारी टीवी प्रसारक ने भी अपनी रूसी कवरेज रोक दी है।

Russia Ukraine Crisis:यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को दावा किया कि देश के मध्य एवं दक्षिण-पूर्वी हिस्से के प्रमुख शहरों पर यूक्रेनी बलों का नियंत्रण बरकरार है जबकि रूसी बल खारकीव, निकोलीव, चेर्निहाइव और सुमी को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, ''हम अतिक्रमणकारियों को ऐसा नुकसान पहुंचा रहे हैं कि उन्होंने अपने बुरे समय में भी ऐसे नुकसान नहीं देखे होंगे।'' 

क्या दावा किया है यूक्रेन के राष्ट्रपति ने

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने दावा किया कि युद्ध के 10 दिन में 10,000 रूसी सैनिकों को मार गिराया गया है। हालांकि, इस दावे की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। रूस की ओर से हताहत सैनिकों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही। हालांकि, बुधवार को रूस ने लड़ाई में करीब 500 सैनिकों की मौत होने के बारे में खुलासा किया था।

चेर्निहाइव: यूक्रेन की सरकार ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें एक रूसी विमान को आसमान से गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होते देखा जा सकता है। 

मार्शल लॉ लगाने की बात को पुतीन ने टाल दिया

न्यूयॉर्क: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को कहा कि इस समय ऐसा कुछ नहीं है जिसके कारण रूस में मार्शल लॉ लगाना पड़े। इस तरह की अटकलें थी कि रूस में मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। इसके बाद पुतिन ने यह बयान दिया है। 

पुतिन ने कहा कि मार्शल लॉ उस देश में लगाया जाता है जहां बाहरी हमला होता है। उन्होंने कहा कि वह रूस में ऐसी कोई स्थिति नहीं देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि ऐसी स्थिति उपजे नहीं। 

इटली के सरकारी टीवी प्रसारक ने भी रोकी अपनी रूसी कवरेज

रोम:इटली के सरकारी टीवी प्रसारक राई ने रूस में उसकी कवरेज को स्थगित करने का फैसला किया है। अन्य विदेशी मीडिया संस्थानों द्वारा रूस में अपना संचालन अस्थायी तौर पर रद्द किए जाने के बाद शनिवार को इटली के राई ने भी संचालन स्थगित कर दिया। राई ने कहा कि उसके पत्रकारों की सुरक्षा के मद्देनजर ये उपाय जरूरी है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनव्लादिमीर पुतिनइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल