लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: रूस ने किया दावा- यूक्रेन के जोलोट शहर के पास अमेरिका में बने रडार स्टेशन को किया नष्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 9, 2022 17:31 IST

रूस ने दावा किया है कि उसने यूक्रेन के जोलोट शहर के पास अमेरिका में बने काउंटर-बैटरी रडार स्टेशन को नष्ट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस द्वारा ये दावा विजय दिवस के दिन किया गया है। हर साल रूस में 9 मई बतौर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

मॉस्को:रूस ने सोमवार को दावा किया कि उसने यूक्रेन के जोलोट शहर के पास अमेरिका में बने काउंटर-बैटरी रडार स्टेशन को नष्ट कर दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा यह जानकारी दी गई। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह यूक्रेन में हथियारों को ले जाने वाले नाटो परिवहन को युद्ध के 75वें दिन नष्ट करने के लक्ष्य के रूप में मानेगा।

रूस ने विजय दिवस के दिन ये दावा किया है। बता दें कि हर साल रूस में 9 मई बतौर विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को रूस में द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को के रेड स्क्वायर में अपनी सैन्य शक्ति की अध्यक्षता की। बता दें कि विजय दिवस के दिन देशवासियों से पुतिन ने कहा, "आप पितृभूमि के लिए, भविष्य के लिए लड़ रहे हैं, ताकि कोई भी द्वितीय विश्व युद्ध के सबक को न भूले, ताकि जल्लादों, उत्पीड़कों और नाजियों के लिए कोई जगह न हो।"

वहीं, इस अवसर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन में दो दिन विजय दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जेलेंस्की ने कहा, "द्वितीय विश्व युद्ध में हमारे पूर्वजों ने जो किया उसे हम कभी नहीं भूलेंगे। जहां 80 लाख से ज्यादा यूक्रेनियन मारे गए। और हर पांचवां यूक्रेनी घर नहीं लौटा। कुल मिलाकर युद्ध ने कम से कम 50 मिलियन लोगों का जीवन छीन लिया। हम यह नहीं कहते कि हम दोहरा सकते हैं।"

मालूम हो रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि उसकी उच्च-सटीक मिसाइलों ने अमेरिका और अनिर्दिष्ट पश्चिमी देशों से यूक्रेनी सेना को आपूर्ति किए गए हथियारों और सैन्य उपकरणों को सोलेदार शहर के पास एक रेलवे स्टेशन पर नष्ट कर दिया था। मंत्रालय ने यह भी कहा कि उसने लुहान्स्क, डोनेट्स्क और खार्किव क्षेत्रों में मिसाइल और तोपखाने के हथियारों को जमा करने वाले छह डिपो को नष्ट कर दिया था, जबकि इसकी वायु रक्षा ने एक यूक्रेनी एसयू -25 युद्धक विमान को मार गिराया था।

रूसी और यूक्रेनी सेनाओं के बीच लड़ाई 75वें दिन भी जारी है और शांति के कोई संकेत नहीं हैं। यूक्रेन में सुरक्षा बलों द्वारा किए गए अत्याचारों की खबरों का खंडन करते हुए मॉस्को ने कीव पर वार्ता को रोकने का आरोप लगाया है। इंटरफैक्स समाचार एजेंसी के अनुसार, रूसी मुख्य वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता बंद नहीं हुई है और दूर से आयोजित की जा रही है। बता दें कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसअमेरिकायूक्रेनव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद