लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: रूस ने पहली बार बताई जंग में मारे गए अपने सैनिकों की संख्या, आज फिर यूक्रेन से होगी बातचीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2022 07:20 IST

Russia-Ukraine war: रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग में पहली बार अपने मारे गए सैनिकों की संख्या को लेकर खुलासा किया है। इस बीच आज एक बार फिर यूक्रेन-रूस में बातचीत की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे गए हैं।रूस के अनुसार उसके 1,597 अन्य सैनिक घायल भी हुए हैं, बड़े पैमाने पर नुकसान की खबरों को रूस ने झूठा करार दिया।रूस के अनुसार यूक्रेन के 2,870 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 3,700 घायल हो गए हैं।

मॉस्को: रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन में उसके 498 सैनिक मारे गए हैं और 1,597 अन्य घायल हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने रूस को ‘बेशुमार नुकसान’ होने की खबरों को बुधवार को ‘गलत सूचना’ बताते हुए खारिज कर दिया और गत गुरुवार को युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार रूस के सैनिकों के हताहत होने की जानकारी दी है। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक सैनिकों के परिवारों को सभी आवश्यक सहायता मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन में चल रहे अभियान में न तो लोगों की जबरदस्ती भर्ती की गयी और न ही कैडेट शामिल हैं, जैसा कि मीडिया में आयी खबरों में आरोप लगाया गया है। 

कोनाशेनकोव ने यह भी कहा कि यूक्रेन के 2,870 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और करीब 3,700 घायल हो गए हैं जबकि 572 अन्य को बंदी बना लिया गया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने अभी आंकड़ों पर टिप्पणी नहीं की है और इनकी अभी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

रूस-यूक्रेन में आज फिर बातचीत

जारी युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक शीर्ष सहयोगी ने कहा है कि गुरुवार को होने वाली वार्ता के लिए यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस आ रहा है। 

रूसी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे व्लादिमीर मेडिंस्की ने बुधवार शाम को संवाददाताओं से कहा, 'जहां तक मेरी जानकारी है, यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल कीव से रवाना हो चुका है और रास्ते में है। हम कल (गुरुवार) वार्ता की उम्मीद कर रहे हैं।' 

उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष पोलैंड की सीमा से सटे बेलारूसी क्षेत्र में वार्ता करने को लेकर सहमत हुए हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय ने एसोसिएटेड प्रेस को प्रतिनिधिमंडल के रवाना होने की पुष्टि की है। हालांकि, पहुंचने के समय की जानकारी नहीं दी।

रूस के खिलाफ UNGA में प्रस्ताव पारित, भारत वोटिंग से रहा दूर

दूसरी ओर यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमले की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के प्रस्ताव पर बुधवार को वोटिंग हुई। 193 सदस्यीय महासभा में प्रस्ताव पारित हुआ। प्रस्ताव के पक्ष में 141 वोट पड़े जबकि 35 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया और पांच सदस्यों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट दिया।

प्रस्ताव के महासभा में पारित होने के लिए दो तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। प्रस्ताव में परमाणु बलों को मुस्तैद करने के रूस के फैसले की भी निंदा की गई। साथ ही यूक्रेन के खिलाफ बल के इस 'गैरकानूनी उपयोग' में बेलारूस की भागीदारी की भी निंदा की गई। प्रस्ताव में राजनीतिक वार्ता, मध्यस्थता और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के तत्काल शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया गया है। भारत ने मतदान में भाग नहीं लिया।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनयूक्रेनरूससंयुक्त राष्ट्रUN General Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल