लाइव न्यूज़ :

Russia-China-Usa: अमेरिका को और चिढ़ाएंगे पुतिन!, 5वां कार्यकाल शुरू होने के बाद पहली विदेश यात्रा पर चीन जा रहे रूस के राष्ट्रपति, करेंगे ये समझौता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2024 15:10 IST

Russia-China-Usa: ‘‘द्विपक्षीय संबंधों के अनेक क्षेत्रों में सहयोग पर और साझा चिंता वाले अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर’’ बातचीत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशी के निमंत्रण पर पुतिन चीन की यात्रा करेंगे।पांचवां कार्यकाल शुरू होने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। रूस के साथ अपने संबंधों को ‘असीमित’ घोषित किया है।

Russia-China-Usa: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह चीन की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस यात्रा को अमेरिका नीत पश्चिमी उदारवादी वैश्विक व्यवस्था के खिलाफ दो आधिपत्यवादी सहयोगी देशों के बीच एकजुटता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पुतिन बृहस्पतिवार से शुरू हो रही अपनी यात्रा के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात करेंगे। उसने कहा कि दोनों नेता ‘‘द्विपक्षीय संबंधों के अनेक क्षेत्रों में सहयोग पर और साझा चिंता वाले अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर’’ बातचीत करेंगे।

रूस ने एक बयान में यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा कि शी के निमंत्रण पर पुतिन चीन की यात्रा करेंगे। उसने कहा कि यह पुतिन का पांचवां कार्यकाल शुरू होने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। चीन ने यूक्रेन युद्ध में राजनीतिक रूप से रूस का समर्थन किया है और वह दरअसल हथियारों का निर्यात किए बिना रूस के युद्ध के प्रयासों में योगदान के रूप में मशीन कलपुर्जे, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य वस्तुओं का निर्यात जारी रखे हुए है। चीन ने रूस-यूक्रेन युद्ध में खुद को तटस्थ दिखाने की कोशिश की है, लेकिन पश्चिमी देशों के खिलाफ रूस के साथ अपने संबंधों को ‘असीमित’ घोषित किया है।

दोनों पक्षों ने शृंखलाबद्ध तरीके से संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित किए हैं और चीन ने यूक्रेन के खिलाफ दो साल पुराने अभियान के जवाब में रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का लगातार विरोध किया है। दोनों बड़े देशों का विभिन्न लोकतंत्रों और नाटो के साथ विवाद बढ़ रहा है। दोनों ही अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण अमेरिका में प्रभाव स्थापित करना चाहते हैं।

पुतिन की यह यात्रा ताईवान के नए राष्ट्रपति के रूप में विलियम लाई चिंग-ते के सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से कुछ दिन पहले होने जा रही है। चीन स्वशासी द्वीपीय लोकतंत्र ताईवान पर अपने क्षेत्र के रूप में दावा करता है और जरूरत पड़ने पर उस पर जबरन कब्जा करने की धमकी देता है।

शी पिछले सप्ताह यूरोप की पांच दिवसीय यात्रा करके लौटे हैं। वह हंगरी और सर्बिया भी गए थे जिन्हें रूस के करीब माना जाता है। पांच साल में शी की पहली यूरोप यात्रा को चीन का प्रभाव बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा गया।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनजो बाइडनशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

भारतआत्मा को शांति तब मिलेगी, जब भारत पर चीन, रूस और अमेरिका हमला करेंगे?, निशिकांत दुबे ने कहा-भारत को ‘तोड़ने’ की साजिश में शामिल राहुल गांधी

विश्वपुतिन ने ईरान के लिए ‘अटूट’ समर्थन की घोषणा की, मोजतबा को नया नेता नियुक्त होने पर बधाई दी

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल