लाइव न्यूज़ :

रूस का ऐलान, 'यूक्रेन के बालाक्लिया और इज़ियम शहरों से बुला रहे हैं सेना', जेलेंस्की ने कहा, 'रूसी दावा झूठा, पहले ही उन क्षेत्रों को मुक्त करा लिया था'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 10, 2022 21:55 IST

रूस ने ऐलान किया कि वो बालाक्लिया और इज़ियम शहरों से अपनी सेनाओं को वापस बुला रहा है और वो अपना पूरा ध्यान पूर्वी यूक्रेन स्थित डोनबास क्षेत्र में चलाये जा रहे सैन्य अभियान पर करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के बालाक्लिया और इज़ियम शहरों को रूसी सेनाओं खाली कर रही हैं रूस अपनी सेना की भारी तादात पूर्वी यूक्रेन स्थित डोनबास क्षेत्र में लगाना चाहता है रूसी ऐलान का यूक्रेन ने किया खंडन, कहा- बालाक्लिया और इज़ियम को पहले ही मुक्त करा लिया था

कीव: युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए एक बड़ी राहत की खबर तब आयी जब रूस ने ऐलान किया कि वो बालाक्लिया और इज़ियम शहरों से अपनी सेनाओं को वापस बुला रहा है लेकिन रूस द्वारा शनिवार को यूक्रेन को दिये इस रियासत के पीछे भी एक खास वजह भी है।

बताया जा रहा है कि रूस ने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि अब वो पूरी तरह से पूर्वी यूक्रेन स्थित डोनबास क्षेत्र में अपने अभियान को केंद्रीत करना चाहता है। इसलिए ये खबर यूक्रेन के लिए एक तरफ तो राहत दे रही है लेकिन वहीं दूसरी ओर डोनबास क्षेत्र को लेकर उसकी चिंताओं को और गहरी भी बना रही है।

खबरों के मुताबिक रूसी सेना के द्वारा बालाक्लिया और इज़ियम से सेना वापस बुलाये जाने की घोषणा से पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने बालाक्लिया क्षेत्र पर कब्जा दोबारा पा लिया है और रूसी सेना को वहां से खदेड़ दिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस मामले में घोषणा करते हुए कहा कि यूक्रेन की सेनाओं ने रूसी सेना के कब्जे से अब तक खारकीव में लगभग 30 से अधिक बस्तियों को मुक्त करा लिया है और पूर्वी डोनबास क्षेत्र में यूक्रेन की सेना बहादुरी के साथ रूसी सेना के साथ युद्ध कर रही है।

जेलेंस्की ने वीडियो संबोधन में कहा कि यूक्रेन की सेना, खुफिया यूनिट और सुरक्षा एजेंसियां एक साथ मिलकर रूसी सेना द्वारा कब्जा किये गई कई इलाकों में जंग लड़ रही हैं और उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी।

दूसरी ओर बालाक्लिया और इज़ियम को सेना द्वारा खाली किये जाने के संबंध में स्थानीय रूसी प्रशासक ने शुक्रवार को कहा था कि बालाक्लिया और इज़ियम शहर से लगातार यूक्रेनी नागरिकों को निकाला जा रहा है क्योंकि वहां रूस सेना का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है और रूस के इस फैसले से इन दोनों शहरों के आसपास स्थित अन्य शहर भारी दबाव में हैं।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा, "पूर्वी यूक्रने के डोनबास को यूक्रेन से मुक्त कराने के लिए हमने विशेष सैन्य अभियान घोषित किया है और उस लक्ष्यों को पाने के लिए हमने बालाक्लिया और इज़ियम में मौजूद अपनी सेना को वापस बुलाने का फैसला किया है।"

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनवोलोदिमीर जेलेंस्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत