लाइव न्यूज़ :

कई महीनों के बाद इजराइल ने किया बड़ा हवाई हमला, इस्लामिक जिहादियों का हुआ सफाया

By भाषा | Updated: November 14, 2019 13:12 IST

इजराइल के हवाई हमले में एक वरिष्ठ इस्लामिक जिहादी कमांडर मारा गया था जिस पर हालिया हमलों का मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप था।

Open in App

इजराइल की ओर राकेट हमले फिर से शुरू होने के साथ ही इजराइल ने इस्लामी जिहादियों के खिलाफ हवाई हमलों में इजाफा कर दिया, जिससे गाजा पट्टी में 18 फलस्तीनी मारे गए। कई महीनों के विराम के बाद यह बड़ा हमला है। सेना ने बताया कि इजराइल द्वारा किए गए एक हवाई हमले के बाद भड़की हिंसा में इजराइली समुदायों पर 250 से अधिक राकेट दागे गए।

इजराइल के हवाई हमले में एक वरिष्ठ इस्लामिक जिहादी कमांडर मारा गया था जिस पर हालिया हमलों का मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप था। इजराइल ने ईरान और क्षेत्र में उसके सहयोगियों के खिलाफ संघर्ष तेज कर दिया है।

इन ताजा हमलों के बाद इजराइल में जीवन ठहर गया है। गाजा सीमा के पास इजराइली समुदायों में स्कूल बंद रहे और राकेट हमलों के बीच लोगों के बड़ी संख्या में एकत्र होने पर रोक लगी रही । मंगलवार की सुबह हुए हमलों में बाहा अबू अल अता और उसकी पत्नी मारे गए थे।

इस बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विशेष कैबिनेट बैठक में बताया कि टकराव को बढ़ाने में इजराइल की कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन उन्होंने ईरान समर्थित इस्लामिक जिहाद को चेतावनी दी कि राकेट हमले बंद होने तक वह उन पर बम बरसाना जारी रखेगा।

इजराइल और गाजा आतंकवादियों के बीच अक्सर सुलह समझौते के लिए मध्यस्थता करने वाले मिस्र के प्रयासों को खारिज करते हुए इस्लामिक जिहाद ने कहा है कि उसकी प्राथमिकता इजराइली आक्रमण का जवाब देना है। हालांकि इजराइली सेना भी मामले को बढ़ाना नहीं चाहती और इसीलिए उसने इस्लामिक जिहादियों को ही निशाना बनाया है। 

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल