लाइव न्यूज़ :

गाजा से तेल अवीव पर दागे गए दो रॉकेट, हमास पर शक, इजरायल ने किया पलटवार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 15, 2019 08:24 IST

2014 के बाद ऐसा पहला मामला है जब तेल अवीव इलाके में कोई रॉकेट पहुंचा है।

Open in App

इजरायल के शहर तेल अवीव पर गाजा की तरफ से दो रॉकेट दागे गए हैं। एक रॉकेट को इजरायल के डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया और दूसरा रॉकेट एक खुली जगह पर गिरा। फिलहाल किसी जान-माल के हताहत होने की खबर नहीं है। 

इजरायली मीडिया के अनुसार स्थानीय लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी गई है। इजरायल की मिलिट्री घटना की जांच कर रही है। गाजा की तरफ से किसी आंतकी संगठन ने इस रॉकेट हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि  हमास और फलिस्तीन इस्लामिक जिहाद पर तेल अवीव पर रॉकेट से हमला करने का शक है।

गौरतलब है कि 2014 के बाद ऐसा पहला मामला है जब तेल अवीव इलाके में रॉकेट हमला हुआ है। इजरायल ने पलटवार करते हुए फौरन आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा।

दो आतंकी संगठनों ने साफ कर दिया कि इजरायल के साथ हिंसा को बढ़ाने का उनका कोई इरादा नहीं है। इजरायली मिलिट्री ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया है जिसमें कहा इस हमले के पीछे हमास का हाथ होने की आशंका जताई गई है।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल