लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के किम को रॉकेटमैन कहने से भड़का उत्तर कोरिया, दी चेतावनी

By भाषा | Updated: December 6, 2019 06:00 IST

उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश को उकसाने वाली बयानबाजी करते रहेंगे तो उनका फिर से अपमान करते हुए उन्हें "सठियाया हुआ" कहा जाता रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रंप ने कहा था कि किम रॉकेट भेजना पसंद करते हैं इसलिए उन्होंने 2017 में उन्हें रॉकेटमैन कहा था।जब दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को लेकर कूटनीतिक कोशिशों के अंजाम तक पहुंचने की संभावना कम दिखाई दे रही है

उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देश को उकसाने वाली बयानबाजी करते रहेंगे तो उनका फिर से अपमान करते हुए उन्हें "सठियाया हुआ" कहा जाता रहेगा। उत्तर कोरिया की प्रथम उप विदेश मंत्री चोई सोन-हुई ने उत्तर कोरिया के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के ट्रंप के बयान और किम जोंग उन को 'रॉकेटमैन' के नाम से पुकारने के बदले यह चेतावनी दी।

यह सब कुछ ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों के बीच परमाणु समझौते को लेकर कूटनीतिक कोशिशों के अंजाम तक पहुंचने की संभावना कम दिखाई दे रही है। हालिया कुछ हफ्तों के दौरान उत्तर कोरिया ने संकेत दिया है कि अगर ट्रंप प्रशासन साल खत्म होने से पहले परमाणु कार्यक्रम को लेकर पर्याप्त रियायतें देने में विफल रहा, तो वह परमाणु और लंबी दूरी के मिसाइल के परीक्षणों पर लगी रोक को हटा लेगा।

चोई ने कहा कि ट्रंप के बयान हमारे देश के लोगों के बीच अमेरिकी के प्रति घृणा को बढ़ाने के लिये उकसाते हैं, " क्योंकि वह उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेतृत्व के बारे में "बोलते समय गरिमा का बिल्कुल ख्याल नहीं रखते।" उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप फिर से इसी तरह के वाक्यांशों का उपयोग करते हैं और यह दिखाते हैं कि वह जानबूझकर उत्तर कोरिया को उकसा रहे हैं, तो उत्तर कोरिया भी इसका तीखे अंदाज में जवाब देगा।

चोई ने कहा, "यदि दोबारा किसी खास उद्देश्य से टकराव के माहौल को भड़काने वाली किसी भाषा और अभिव्यक्ति का इस्तेमाल गया तो इसे किसी सठियाए हुए व्यक्ति का सठियायापन कहा जाएगा।" गौरतलब है कि ट्ंरप ने लंदन की यात्रा के दौरान कहा था, "हमारे पास अब तक की सबसे शक्तिशाली सेना है और हम दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश हैं, हम इसका उपयोग नहीं करने की उम्मीद करते हैं, लेकिन अगर हमने ठान लिया तो ऐसा करके ही रहेंगे।" ट्रंप ने कहा था कि किम रॉकेट भेजना पसंद करते हैं इसलिए उन्होंने 2017 में उन्हें रॉकेटमैन कहा था।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत