लाइव न्यूज़ :

9/11 आतंकवादी हमले की 18वीं बरसी: अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर तालिबान का हमला

By भाषा | Updated: September 11, 2019 09:57 IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पिछले सप्ताहांत तालिबान के साथ शांति वार्ता समाप्त करने के बाद अफगानिस्तान में हुआ यह पहला बड़ा हमला है।

Open in App
ठळक मुद्देआज 18 साल बाद भी करीब 14,000 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं। ‘नाटो’ मिशन ने भी किसी के हताहत ना होने की पुष्टि की है।

अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के 18 साल पूरे होने के दिन अफगानिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर एक रॉकेट हमला किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। आधी रात के बाद मध्य काबुल में धुआं छा गया और सायरन बजने की आवाजें सुनाई देने लगीं।

दूतावास के अंदर कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर पर एक संदेश सुना , ‘‘परिसर में रॉकेट से हमला किया गया है।’’

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

‘नाटो’ मिशन ने भी किसी के हताहत ना होने की पुष्टि की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पिछले सप्ताहांत तालिबान के साथ शांति वार्ता समाप्त करने के बाद अफगानिस्तान में हुआ यह पहला बड़ा हमला है।

गौरतलब है कि 11 सितम्बर 2001 को अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व में अमेरिका पर भीषण आतकंवादी हमला हुआ था।

इसके बाद ही अफगानिस्तान में तालिबान का पतन हुआ था। आज 18 साल बाद भी करीब 14,000 अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान में तैनात हैं। 

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट