लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित रॉबर्ट डर्स्ट अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: October 17, 2021 09:28 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 17 अक्टूबर (एपी) न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट कारोबारी रॉबर्ट डर्स्ट को कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले उसे हत्या के दो दशक पुराने मामले में सजा सुनायी गयी थी।

उसके वकील अटॉर्नी डिक डीगुरिन ने शनिवार को बताया कि डर्स्ट को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें डर्स्ट की हालत के बारे में जानकारी नहीं है तथा वह और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

डर्स्ट (78) को दो दशक से भी अधिक समय पहले अपने सबसे अच्छे दोस्त की हत्या करने के जुर्म में बृहस्पतिवार को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी थी। उसे दिसबंर 2000 में सुसैन बर्मन की उसके घर में गोली मारकर हत्या करने के जुर्म में लॉस एंजिलिस की एक अदालत ने पिछले महीने दोषी ठहराया था।

डीगुरिन ने शनिवार को कहा, ‘‘वह अदालत कक्ष में बहुत ज्यादा बीमार थे।’’ उन्होंने पूर्व में बताया था कि डर्स्ट फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल