लाइव न्यूज़ :

युवा आंदोलन की आवाज बन चुकी स्वीडिश किशोरी ग्रेटा थनबर्ग को ‘राइट लाइवलीहुड अवार्ड’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2019 17:17 IST

‘राइट लाइवलीहुड’ पुरस्कार से सहरावी मानवाधिकार कार्यकर्ता अमिनातोउ हैदर, वकील गोउ जियानमेई और ब्राजील के हुतुकारा यानोमामी एसोसिएशन एवं उसके नेता दावी कोपेनावा को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेता के कार्य को समर्थन देने के लिए विजेता को 10 लाख स्वीडिश क्रोनर (10 लाख तीन हजार डॉलर या 94000 यूरो) की इनामी राशि प्रदान की जाती है। 

Open in App
ठळक मुद्देउनसे प्रेरित होकर 150 से अधिक देशों के करीब 40 लाख से अधिक लोगों ने पिछले शुक्रवार ‘‘वैश्विक जलवायु हड़ताल’’ में भाग लिया।थनबर्ग को ‘‘जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की राजनीतिक मांग को तेज करने और लोगों को प्रेरित करने’’ के लिए सम्मानित किया गया।

जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने में राष्ट्रों की अकर्मण्यता के खिलाफ युवा आंदोलन की आवाज बन चुकी स्वीडिश किशोरी ग्रेटा थनबर्ग को ‘राइट लाइवलीहुड अवार्ड’ से बुधवार को सम्मानित किया गया।

इस पुरस्कार को ‘वैकल्पिक नोबेल पुरस्कार’’ भी कहा जाता है। ‘राइट लाइवलीहुड फाउंडेशन’ ने एक बयान में बताया कि थनबर्ग को ‘‘जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई की राजनीतिक मांग को तेज करने और लोगों को प्रेरित करने’’ के लिए सम्मानित किया गया।

उसने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ते संकट को बर्दाश्त नहीं करने के उनके संकल्प ने लाखों लोगों को आवाज उठाने और इस संकट से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग करने के लिए प्रेरित किया है।’’

जलवायु परिवर्तन से निपटने को लेकर थनबर्ग की मुहिम ‘‘फ्राइडे फॉर फ्यूचर’’ अगस्त 2018 में उस समय आरंभ हुई थी, जब उन्होंने स्वीडन की संसद के सामने ‘‘जलवायु के लिए स्कूल हड़ताल’’ के बोर्ड के साथ अकेले बैठकर प्रदर्शन करना शुरू किया था। उनके इस संदेश ने दुनियाभर के युवाओं को प्रेरित किया।

उनसे प्रेरित होकर 150 से अधिक देशों के करीब 40 लाख से अधिक लोगों ने पिछले शुक्रवार ‘‘वैश्विक जलवायु हड़ताल’’ में भाग लिया और नेताओं से जलवायु आपदा से निपटने के लिए कार्रवाई की मांग की।

इस साल के ‘राइट लाइवलीहुड’ पुरस्कार से सहरावी मानवाधिकार कार्यकर्ता अमिनातोउ हैदर, वकील गोउ जियानमेई और ब्राजील के हुतुकारा यानोमामी एसोसिएशन एवं उसके नेता दावी कोपेनावा को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेता के कार्य को समर्थन देने के लिए विजेता को 10 लाख स्वीडिश क्रोनर (10 लाख तीन हजार डॉलर या 94000 यूरो) की इनामी राशि प्रदान की जाती है। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रग्रेटा थनबर्गअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा