लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में रॉयटर्स के कंट्रीब्यूटर मैक्सिम लेविन युद्ध कवर करते हुए मारे गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2022 21:10 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गये मक्सिम लेविन समाचार एजेंसी रॉयटर्स में बतौर कंट्रीब्यूटर काम कर रहे थे। साल 1981 में पैदा हुए लेविन एक जानेमाने डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता भी थे। वो साल 2013 से रॉयटर्स के लिए यूक्रेन से समाचार कवरेज में मदद कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देरॉयटर्स के कंट्रीब्यूटर लेविन का शव 1 अप्रैल को कीव के उत्तर में स्थित एक गांव में मिला40 साल के लेविन यूक्रेन में हो रहे रूसी हमले को कवर करते समय मारे जाने वाले पांचवे पत्रकार हैंरूस-यूक्रेन युद्ध का आज 38वां दिन है और दोनों ही देश युद्ध समाप्ती के लिए राजी नहीं हैं

कीव: यूक्रेन के रहने वाले फोटोग्राफर और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के कंट्रीब्यूटर मक्सिम लेविन यूक्रेन पर हो रहे रूसी हमले को कवर करते हुए राजधानी कीव में मारे गये हैं। चार बच्चों के पिता लेविन रॉयटर्स के साथ-साथ एक यूक्रेनी समाचार वेबसाइट के लिए भी काम कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक लेविन का शव 1 अप्रैल को यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तर में स्थित एक गांव में मिला, जहां वो शनिवार को अपने दफ्तर के काम से गये थे। 40 साल के लेविन यूक्रेन में हो रहे रूसी हमले को कवर करते समय मारे जाने वाले पांचवे पत्रकार हैं।

साल 1981 में पैदा हुए लेविन एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के निर्माता थे, जो साल 2013 से रॉयटर्स के लिए यूक्रेन से समाचार कवरेज में मदद कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक हमले के वक्त लेविन हुता मेझीहिरस्का गांव में काम कर रहे थे। यूक्रेन सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लेविन को रूसी सशस्त्र बलों के सैनिकों ने छोटे हथियारों से हमला करके मार डाला है। लेकिन इस घटना की अब तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

लेविन की मौत के बाद रॉयटर्स के फिल्म जिविजन के ग्लोबल मैनेजिंग एडिटर जॉन पुलमैन ने कहा, "हमें यूक्रेन में रॉयटर्स के लिए लंबे समय से योगदान देने वाले मैक्सिम लेविन की मृत्यु के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ है।"

उन्होंने कहा, "माक्स साल 2013 से यूक्रेन से रॉयटर्स के लिए आकर्षक तस्वीरें और वीडियो दे रहे थे। उनकी मृत्यु पत्रकारिता की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

मालूम हो कि आज रूस-यूक्रेन युद्ध का 38वां दिन है और दोनों ही देश इस युद्ध को समाप्त करने के लिए राजी नहीं हैं। एक तरफ रूस यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार हमले करके उसे पूरी तरह से मिट्टी में मिला देने पर तुला हुआ है तो वहीं यूक्रेनी सेना के लड़ाके भी  रूसी सेना को भारी क्षति पहुंचा रहे हैं। 

खबरों के मुताबिक यूक्रेन ने भी रूसी हमले का कड़ाई से जवाब देते हुए रूसी जमीन पर भारी एयरस्ट्राइक की है। रूसी गवर्नर का दावा है कि यूक्रेन रूस के तेल डिपो को तबाह करने के मकसद से हवाई हमले को अंजाम दे रहा है। हालांकि रूस के इन आरोपो को खंडन करते हुए यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि उनकी ओर से इस तरह का कोई प्रयास नहीं किया गया है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल