लाइव न्यूज़ :

रिपब्लिकन सीनेटरों ने अमेरिकी सैन्य उपकरण तालिबान के हाथ लगने पर मांगा जवाब

By भाषा | Updated: August 20, 2021 09:48 IST

Open in App

रिपब्लिकन पार्टी के 24 से अधिक सीनेटरों ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के उपकरण तालिबान के हाथ लगने को लेकर जो बाइडन प्रशासन से बृहस्पतिवार को जवाब मांगा। रिपब्लिकन सांसदों ने रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘जैसा कि हमने अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर कब्जा जमाने पर वहां से आ रही तस्वीरें देखी तो हम यह देखकर बेहद डर गए कि यूएच-60 ब्लैक हॉक्स समेत अमेरिका के कई उपकरण तालिबान के हाथ लग गए हैं।’’ पत्र में सीनेटर बिल क्लासिडी, मार्को रुबियो और 23 रिपब्लिकन सांसदों ने बाइडन प्रशासन से करदाताओं के पैसे से खरीदे जाने वाले अमेरिकी सैन्य उपकरणों का हिसाब मांगा जो तालिबान के हाथ लगे हो सकते हैं। सीनेटरों ने लिखा, ‘‘यह अनुचित है कि अमेरिकी करदाताओं के पैसों से खरीदे जाने वाले उच्च तकनीक वाले सैन्य उपकरण तालिबान और उनके आतंकवादी सहयोगियों के हाथ लग गए। अफगानिस्तान से सेना की वापसी की घोषणा करने से पहले अमेरिका के रक्षा मंत्रालय की शीर्ष प्राथमिकताओं में अमेरिकी संपत्ति की रक्षा करना भी होना चाहिए था।’’ ऑस्टिन को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने पिछले साल अफगान सशस्त्र बलों को प्रदान किए गए सैन्य उपकरणों का पूरा विवरण मांगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत