लाइव न्यूज़ :

टेक्सास में रिपब्लिकन नेताओं ने मतदान विधेयक पारित किया

By भाषा | Updated: August 27, 2021 13:24 IST

Open in App

ऑस्टिन (अमेरिका), 27 अगस्त (एपी) टेक्सास प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिन सदस्यों ने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के कड़े विरोध के महीनों बाद बृहस्पतिवार रात नया मतदान प्रतिबंध विधेयक पारित किया। डेमोक्रेटिक पार्टी ने नेताओं ने इस विधेयक के विरोध में 38 दिन सदन से बर्हिगमन किया और इसे रोकने की हर संभव कोशिश की। इस विधेयक के तहत ‘ड्राइव थ्रू’ मतदान पर रोक लगाई गई है और चुनाव पर्यवेक्षकों को मजबूत करने की बात की गई है। ‘ड्राइव-थ्रू’ मतदान प्रक्रिया के तहत भरे गए मतपत्रों को ‘ड्रॉप-बॉक्स’ (पेटी) में डालकर जमा किया जाता है। 50 पृष्ठीय इस विधेयक को टेक्सास की प्रतिनिधि सभा में 37 के मुकाबले 79 मतों से पारित किया गया। इससे एक सप्ताह पहले ही डेमोक्रेटिक नेताओं ने 38 दिन का बर्हिगमन समाप्त किया था, जिसके कारण रिपब्लिकन नेता इस विधेयक को आगे नहीं बढ़ा पा रहे थे। रिपब्लिकन गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि जब विधेयक उनके पास पहुंचेगा, तो वह उस पर हस्ताक्षर करेंगे। विधेयक के उनकी मेज पर सितंबर की शुरुआत में पहुंचने की संभावना है। यह रिपब्लिकन पार्टी की इस विधेयक को पारित करने की मई से तीसरी कोशिश थी। रिपब्लिकन पार्टी का कहना है कि यह विधेयक चुनावों की अखंडता सुनिश्चित करेगा, लेकिन डेमोक्रेटिक नेताओं का कहना है कि इससे अश्वेत लोगों के मताधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। टेक्सास अब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए 2020 के चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों के जवाब में कड़े मतदान कानून पारित करने वाला रिपब्लिकन पार्टी द्वारा शासित एक और बड़ा राज्य बन गया है। विधेयक को रोकने की कोशिश में 50 से अधिक डेमोक्रेट वाशिंगटन डीसी गए थे, जहां उन्होंने मतदान अधिकार कानून को लेकर कांग्रेस पर दबाव बनाया। प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को संघीय मतदान अधिकार विधेयक पारित किया। डेमोक्रेटिक सांसदों का कहना है कि यह टेक्सास जैसे राज्यों में मतदान प्रतिबंध लागू करने की कोशिश के विरोध में लाया गया विधेयक है, लेकिन सीनेट में डेमोक्रेटिक नेताओं के पास रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं से विरोध से पार पाने के लिए पर्याप्त मत नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?