लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट: भारत में करीब 11 लाख पाकिस्तानी प्रवासी, 31 लाख से ज्यादा बांग्लादेशी

By IANS | Updated: December 20, 2017 17:01 IST

भारत में रहने वाले सभी देशों के प्रवासियों की संख्या 52 लाख हैं। इसमें सन् 2000 से 12.2 लाख की गिरावट आई हैं।

Open in App

भारत में रह रहे बांग्लदेशी प्रवासियों की संख्या में सन 2000 के बाद से 800,000 की कमी आई हैं और अब यह संख्या 31 लाख पर पहुंच गई हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सोमवार को यहां जारी की गई 2017 अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन रिपोर्ट के अनुसार, सन् 2000 में भारत में रहने वाले बांग्लदेशी प्रवासियों की संख्या 39 लाख थी। इसमें कहा गया कि भारत में रहने वाले सभी देशों के प्रवासियों की संख्या 52 लाख हैं। इसमें सन् 2000 से 12.2 लाख की गिरावट आई हैं।

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (यूएनडीईएसए) के प्रवासी प्रभाग के प्रमुख बेला होवी ने कहा, रिपोर्ट में इस्तेमाल किए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रवासियों की परिभाषा व्यापक है। इसमें शरणार्थी एवं आर्थिक प्रवासी और आधिकारिक एवं अनाधिकारिक रूप से विदेश में बसने वाले प्रवासियों समेत दूसरे देश में रहने वाला हर व्यक्ति शामिल है। 

रिपोर्ट में मौजूद यूएनडीईएसए की जनसंख्या प्रभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1990 में भारत में बांग्लादेश से आए 43.75 लाख लोग रहते थे। रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में अभी भारत के 35,250 लोग रहते हैं। सन् 2000 में यह संख्या 22,811 थी जिसमें तब से लेकर 12,439 की वृद्धि हुई है। साल 2000 से भारत में रहने वाले पाकिस्तान से आए लोगों की संख्या में 258,000 की कमी आई है। भारत में अभी 10.95 लाख पाकिस्तानी प्रवासी रहते है, सन् 2000 में यह संख्या 13.53 लाख थी। 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया इस अवधि के दौरान पाकिस्तान में भारत से आए प्रवासियों की संख्या में भी 288,000 की कमी आई है। अभी पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या 18.73 लाख है जबकि सन् 2000 में यह संख्या 21.61 लाख थी।

टॅग्स :भारत में प्रवासीपाकिस्तानी प्रवासीबांग्लादेशी प्रवासी
Open in App

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘बार’ में गोलीबारी और तीन बच्चों समेत 11 की मौत, 14 घायल

विश्वड्रोन हमले में 33 बच्चों सहित 50 लोगों की मौत, आरएसएफ और सूडानी सेना के बीच जारी जंग

विश्वFrance: क्रिसमस इवेंट के दौरान ग्वाडेलोप में हादसा, भीड़ पर चढ़ी कार; 10 की मौत

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद