लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के मशहूर गायक सुनील परेरा का निधन

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:40 IST

Open in App

कोलंबो, 10 सितंबर श्रीलंका के गायक और संगीतकार सुनील परेरा का कोविड-19 जटिलताओं के कारण 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने न केवल अपने गीतों से श्रीलंका की पीढ़ियों का मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक अन्याय, भ्रष्टाचार, नस्लवाद, लोकतंत्र के दमन के खिलाफ मुखरता से अपनी बात रखकर उनका मन-मानस हर लिया।

सुनील पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। राजधानी कोलंबो के एक अस्पताल में उनका इलाज किया गया। वह पिछले हफ्ते घर लौटे, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वापस अस्पताल ले जाया गया और सोमवार को उनका निधन हो गया।

कोरोना वायरस से संबंधित स्वास्थ्य नियमों के कारण कोलंबो के मुख्य कब्रिस्तान में उसी दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें केवल परिवार के करीबी सदस्य और मित्र शामिल हुए।

सुनील और उनके बैंड ''जिप्सी'' को बैला में महारत हासिल थी। बैला श्रीलंका में लोकप्रिय संगीत का एक रूप है, जिसकी जड़ें पुर्तगाली उपनिवेशवाद के दौर से जुड़ी हैं।

बुधवार को 'डेली मिरर' के एक संपादकीय में लिखा गया, ''सुनील केवल शानदार संगीत के दम पर इस क्षेत्र में स्थापित नहीं हुए, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर उनके मुखर हस्तक्षेप ने भी उन्हें पहचान दिलाई। इसकी झलक न केवल उनके गीतों के बोल में दिखाई देती है बल्कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से भी खुलकर अपने विचार रखे और उनके क्षेत्र की अन्य हस्तियां नहीं कर पाईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल