लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सभी स्कूलों में एक मार्च से नियमित कक्षाएं शुरू होंगी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:07 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 25 फरवरी पाकिस्तान में एक मार्च से सभी स्कूलों में सप्ताह में पांच दिन चलने वाली नियमित कक्षाएं शुरू होंगी क्योंकि देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों और मामलों में गिरावट देखी जा रही है। शिक्षा मंत्री शफकत महमूद ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

इससे लगभग एक साल से चल रही ऑनलाइन कक्षाओं पर विराम लग जाएगा, जिन्हें कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिये शुरू किया गया था।

पाकिस्तान ने महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 15 मार्च, 2020 को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया था। बाद में, चरणों में स्कूल खोले गए, लेकिन नियमित कक्षाओं की अनुमति नहीं दी गई थी।

शिक्षा मंत्री ने एक ट्वीट में घोषणा की कि देश भर के स्कूल एक मार्च से सप्ताह में पांच दिन चलने वाली नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे और स्कूलों पर अलग-अलग समय में कक्षाएं संचालित करने के लिये लगाई गई पाबंदियां समाप्त हो जाएंगी।

देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट आने के साथ, सरकार ने सार्वजनिक / निजी कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारियों के लिये घर से ही काम करने की नीति वापस ले ली थी और मनोरंजन पार्कों तथा वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए समय सीमा समाप्त कर दी थी।

देश में सिनेमाघर और इबादत स्थल भी 15 मार्च से खुलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट