लाइव न्यूज़ :

चीनी सैन्य अभ्यास को लेकर ताइवान ने कहा- चीन करना चाहता है समुद्री क्षेत्रों पर कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2022 16:09 IST

वू ने ताइपे में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन एशिया-प्रशांत क्षेत्र की यथास्थिति में बदलाव करना चाहता है और दूसरे देशों को ताइवान की मदद करने से रोकना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान ने कहा कि चीन का अभ्यास ताइवान पर आक्रमण की तैयारी हैचीन ने ताइवान की ओर से कुछ खाद्य सामग्रियों के आयात पर भी रोक लगा दी है

पिंगतुंग: ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने मंगलवार को कहा कि चीन ताइवान जलडमरूमध्य के रास्ते पूर्वी और दक्षिणी चीन सागर पर कब्जा करना चाहता है। वू ने ताइपे में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन एशिया-प्रशांत क्षेत्र की यथास्थिति में बदलाव करना चाहता है और दूसरे देशों को ताइवान की मदद करने से रोकना चाहता है। 

वहीं, ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास चीन के सैन्य अभ्यास के जवाब में ताइवान ने भी सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। चीन का कहना है कि उसने पिछले सप्ताह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के जवाब में सैन्य अभ्यास शुरू किया था, लेकिन वू ने कहा कि चीन उनकी यात्रा को एक बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। 

पेलोसी की यात्रा के बाद चीन ने ताइवान की ओर से कुछ खाद्य सामग्रियों के आयात पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा उसने जलवायु परिवर्तन समेत कई मुद्दों को लेकर अमेरिका के साथ संवाद बंद कर दिया है। वू ने कहा कि चीन यथास्थिति में बदलाव करना और ताइवान पर आक्रमण करना चाहता है। 

उन्होंने कहा कि चीन का अभ्यास ताइवान पर आक्रमण की तैयारी है, जिसके जरिए चीन यह चाहता है कि अन्य देश ताइवान की मदद के लिए आगे न आएं। वू ने कहा कि यह अभ्यास ''ताइवान से परे चीन की भूराजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को भी दर्शाता'' है। 

चीन ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है। वह लंबे से कहता आया है कि अगर जरूरत पड़ी तो ताइवान को बलपूर्वक मुख्य भूमि चीन में शामिल किया जा सकता है। चीन विदेशी अधिकारियों के ताइवान दौरे का विरोध करता रहा है। साथ ही वह ताइवान के बारे में किसी भी टिप्पणी पर तुरंत प्रतिक्रिया देता रहा है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :TaiwanChina
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल