लाइव न्यूज़ :

स्विट्जरलैंड में जनमत संग्रह में समान लिंग वाले जोड़ों के विवाह को मंजूरी दिये जाने का अनुमान

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:54 IST

Open in App

जिनेवा, 26 सितंबर (एपी) स्विट्जरलैंड के मतदाताओं ने संभवत: समान लिंग वाले जोड़ों को विवाह की अनुमति देने का फैसला किया है। रविवार को एक राष्ट्रीय जनमत संग्रह के बाद यह अनुमान व्यक्त किया गया।

स्विट्जरलैंड के सार्वजनिक प्रसारकों के लिए जीएफएस.बर्न मतदान एजेंसी द्वारा लगाये अनुमान के अनुसार इस कदम को स्पष्ट अंतर से मंजूरी दी गई है।

स्विट्जरलैंड की संसद और शासी निकाय संघीय परिषद ने ‘‘सभी के लिए विवाह’’ कदम का समर्थन किया है, और जनमत संग्रह से पूर्व सर्वेक्षण से इसके लिए ठोस समर्थन का पता चलता है।

समर्थकों ने कहा कि इस कदम से समान-लिंग वाले जोड़ों को विषमलैंगिक जोड़ों के समान कानूनी अधिकार मिल सकेंगे। इसमें उन्हें एकसाथ मिलकर बच्चों को गोद लेने की अनुमति देना और समान-लिंग वाले जीवनसाथी के लिए नागरिकता की सुविधा प्रदान करना शामिल है। यह समलैंगिक जोड़ों को विनियमित शुक्राणु दान का उपयोग करने की भी अनुमति देगा।

जिनेवा के एक मतदान केंद्र पर रविवार को मतदाता अन्ना लीमग्रुबर ने कहा कि उन्होंने इसके विरोध में अपना मत डाला क्योंकि उनका मानना है​ कि ‘‘बच्चों को एक पिता और एक मां की आवश्यकता होगी।’’

हालांकि निकोलस डिजियरलात्का ने कहा कि उन्होंने समर्थन में वोट दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि समलैंगिक विवाह "तथाकथित" परंपरा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बच्चों के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें प्यार और सम्मान दिया जाए, मुझे लगता है कि ऐसे बच्चे हैं जिन्हें तथाकथित 'विपरीत' जोड़ों में सम्मान या प्यार नहीं मिलता।’’

स्विट्जरलैंड की आबादी 85 लाख है, यह पारंपरिक रूप से रूढ़िवादी है और देश में 1990 में सभी महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना