लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 2603 नए मामले, कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 50 हजार पार

By भाषा | Updated: May 22, 2020 15:57 IST

कोरोना वायरस संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेशावर में बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने का फैसला किया है

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में अबतक 445,987 नमूनों की जांच की जा चुकी है, संक्रमण से अबतक 15,201 मरीज ठीक हो चुके हैंनेपाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 30 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 487 हो गई है।

पाकिस्तान में रिकॉर्ड 2,603 मामले आने के बाद शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 50,000 के पार चली गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कारण 50 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या 1,067 हो गई है। देश में 50,694 मामलों में से सबसे ज्यादा सिंध में 19,924 मामले हैं। इसके बाद पंजाब में 18,455, खैबर-पख्तूनख्वा में 7,155, बलूचिस्तान में 3,074, इस्लामाबाद में 1,326, गिलगित-बाल्तिस्तान में 602 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में158 मामले दर्ज हैं। उसने बताया कि संक्रमण से अबतक 15,201 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 1,064 मरीज ठीक हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि 16,387 नमूनों की जांच की गई है। इसके बाद देश में अबतक 445,987 नमूनों की जांच की जा चुकी है। एमीरेट्स की एक विशेष उड़ान दुबई में फंसे हुए 251 पाकिस्तानियों को लेकर इस्लामाबाद हवाई अड्डे पहुंची। संघीय सरकार ने पेशावर में बाचा खान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला प्रधानमंत्री इमरान खान ने लिया है। 

नेपाल में कोरोना वायरस के 30 नये सामने आये, संक्रमितों की कुल संख्या 487 हुई

नेपाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 30 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 487 हो गई है। देश में कोरोना वायरस से अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है। स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 से 21 और लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इस तरह कोरोना वायरस से अब तक 70 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित हुए 30 लोगों में से नौ लोग कपिलवस्तु जिले से है जिनमें 24 से 53 वर्ष की आयु के आठ पुरुष और एक आठ वर्षीय बालिका शामिल हैं। इसी तरह सर्लाही जिले में 22 से 39 वर्ष की आयु के 14 पुरुष और 18 वर्षीय एक महिला इस वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। चितवन जिले में 73 वर्षीय एक महिला संक्रमित पाई गई है। इस महामारी के शेष नये मामले नवलपरासी जिले से सामने आये है जिनमें 33 से 74 वर्ष की आयु के चार पुरुष और 15 वर्षीय एक किशोरी शामिल हैं। देश में 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था जो दो जून तक प्रभावी रहेगा। नेपाल ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 14 जून तक स्थगित कर किया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्ताननेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल