लाइव न्यूज़ :

कांगोः शांति मिशन के लिए जा रहे संयुक्त राष्ट्र के हेलीकॉप्टर पर विद्रोहियों का हमला, 8 की मौत, जानिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2022 11:03 IST

एक बयान के अनुसार,विद्रोही समूह एम23 ने सोमवार को तचांजू, रूनीओनी, नदिजा और तचेंगरेरो सहित कई गांवों पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देविद्रोही समूह एम23 ने सोमवार को तचांजू, रूनीओनी, नदिजा और तचेंगरेरो सहित कई गांवों पर हमला कियासंयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि बचाव अभियान में मलबा मिला हैआठ लोगों के शव पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा लाए गए

डकारः कांगो की सेना ने कहा कि देश के पूर्वी क्षेत्र में विद्रोहियों ने मंगलवार को आठ शांति सैनिकों और संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों को लेकर जा रहे संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है।

कांगो सेना के एक बयान के अनुसार, हेलीकॉप्टर एक अन्य हेलीकॉप्टर के साथ कांगो में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए जा रहा था, तभी उस पर हमला किया गया। हेलीकॉप्टर पर मौजूद संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षक सैनिक उन समुदायों की गतिविधियों का आकलन कर रहे थे जिन पर एक विद्रोही समूह ने हमला किया था।

एक बयान के अनुसार,विद्रोही समूह एम23 ने सोमवार को तचांजू, रूनीओनी, नदिजा और तचेंगरेरो सहित कई गांवों पर हमला किया। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बाद में कहा कि एक खोज और बचाव अभियान में मलबा मिला है और कोई भी जीवित नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आठ लोगों के शव पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा लाए गए।

दुजारिक ने कहा, ‘‘हम पाकिस्तानी चालक दल के छह सदस्यों और रूस और सर्बिया के दो सैन्य कर्मचारियों के परिवारों और उनके देश की सरकारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच चल रही है।’’ 

टॅग्स :UnitedUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

विश्वUS-Israel-Iran War: 6 अप्रैल तक ईरान के ऊर्जा क्षेत्रों में हमला नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- "हम पहले ही युद्ध चुके"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल