लाइव न्यूज़ :

Syrian Civil War: विपक्ष को सीरिया सौंपने को तैयार पीएम जलाली, विद्रोहियों लने राजधानी दश्मिक पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2024 10:55 IST

Syrian Civil Warसीरिया के प्रधान मंत्री मोहम्मद गाजी जलाली ने कहा कि वह सीरिया नहीं छोड़ेंगे और विद्रोहियों को सत्ता सौंपने के लिए तैयार हैं।

Open in App

Syrian Civil War: सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद गाजी जलाली ने एक वीडियो बयान जारी करके कहा कि वह शासन की बागडोर शांतिपूर्ण तरीके से विपक्ष को सौंपने को तैयार हैं। जलाली ने कहा, ‘‘ मैं अपने आवास पर ही हूं और कहीं नहीं गया हूं और यह इसलिए क्योंकि मुझे अपने देश से प्रेम है।’’ उन्होंने कहा कि वह सुबह काम करने के लिए अपने कार्यालय जाएंगे साथ ही उन्होंने सीरियाई नागरिकों से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने हालांकि राष्ट्रपति बशर अल-असद के देश छोड़कर जाने संबंधी खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। असद कहां है इस बारे में संयुक्त अरब अमीरात की ओर से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, असद के परिवार की दुबई में काफी संपत्ति है। 

जब प्रधानमंत्री ने सत्ता हस्तांतरण में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की, तो एक शासन-विरोधी नेता ने कहा कि देश की संस्थाएँ आधिकारिक हस्तांतरण तक प्रधानमंत्री के अधीन रहेंगी।

सीरियाई विद्रोही समूह हयात तहरीर अल-शाम के नेता ने कहा, "दमिश्क शहर में सभी सैन्य बलों को सार्वजनिक संस्थाओं के पास जाने की सख्त मनाही है, जो आधिकारिक रूप से सौंपे जाने तक पूर्व प्रधानमंत्री की निगरानी में रहेंगी।"

टॅग्स :सीरियाआईएसआईएसUSUAE
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."