लाइव न्यूज़ :

उच्चायोग के अधिकारियों के जासूसी मामले पर पाक ने कहा- भारत के साथ तनाव बढ़ाने की हमारी कोई मंशा नहीं

By भाषा | Updated: June 5, 2020 01:37 IST

भारत ने यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में रविवार को देश में निषिद्ध करते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारुकी ने कहा कि पाकिस्तान की तनाव बढ़ाने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने संयम बरतते हुए प्रतिक्रिया दी है।

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने नयी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में भारत से निष्कासित किए जाने के मद्देनजर पड़ोसी देश के साथ तनाव बढ़ने से रोकने के लिए ‘‘संयम बरतते हुए प्रतिक्रिया’’ दी। 

उल्लेखनीय है कि भारत ने यहां पाकिस्तानी उच्चायोग के दो अधिकारियों को जासूसी के आरोप में रविवार को देश में निषिद्ध करते हुए उन्हें 24 घंटे के अंदर देश छोड़कर जाने का आदेश दिया था। 

नयी दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया था आबिद हुसैन और मोहम्मद ताहिर नाम के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वे रुपयों के बदले एक भारतीय नागरिक से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज हासिल कर रहे थे। 

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आइशा फारुकी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की तनाव बढ़ाने की कोई मंशा नहीं है। हमने संयम बरतते हुए प्रतिक्रिया दी है। हालांकि राजनयिक नियमों का उल्लंघन और भारत का लगातार लड़ाकू रवैया क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा है।’’ 

फारुकी ने दोहराया कि पाकिस्तानी अधिकारियों पर लगाए गए आरोप ‘‘झूठे’’ एवं ‘‘बेबुनियाद’’ हैं। उन्होंने भारत पर नियंत्रण रेखा पर ‘‘बिना उकसावे के गोलीबारी’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ‘‘किसी भी आक्रामक कार्रवाई के खिलाफ अपना बचाव करने के लिए तत्पर है’’। 

उन्होंने चीन एवं भारत के बीच तनाव संबंधी प्रश्न के उत्तर में कहा कि पाकिस्तान चीन एवं भारत की सीमा के पास हालात पर नजर रखे हुए है और उसे उम्मीद है कि यह मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया जाएगा। 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत