लाइव न्यूज़ :

Ramadan 2024: रमजान माह में ड्यूटी के दौरान रोजा नहीं रखें पायलट और चालक दल सदस्य, चिकित्सा परामर्श का हवाला देते हुए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2024 15:57 IST

Ramadan 2024: कॉरपोरेट सुरक्षा प्रबंधन और चालक दल चिकित्सा केंद्र दोनों ने ही सिफारिश की है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के पायलट और चालक दल के सदस्यों को उड़ान के दौरान रोजा नहीं रखना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय या घरेलू उड़ानों के लिए ड्यूटी पर हों तो रोजा न रखें।बोर्ड ने इस हादसे के लिए मानवीय त्रुटियों को जिम्मेदार ठहराया है। ड्यूटी के दौरान पायलट को रमजान के महीने में रोजा रखना चाहिए या नहीं, इस संबंध में स्पष्ट नियम नहीं हैं।

Ramadan 2024: पाकिस्तान के राष्ट्रीय परिवाहक पीआईए ने अपने पायलट और चालक दल के सदस्यों से कहा है कि वह रमजान के महीने में ड्यूटी के दौरान रोजा नहीं रखें। पीआईए ने इसके पीछे चिकित्सा परामर्श का हवाला देते हुए कहा है कि रोजा (व्रत) रखने से व्यक्ति को निर्जलीकरण, आलस्य और नींद की समस्या का सामना करना पड़ता है। कॉरपोरेट सुरक्षा प्रबंधन और चालक दल चिकित्सा केंद्र दोनों ने ही सिफारिश की है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के पायलट और चालक दल के सदस्यों को उड़ान के दौरान रोजा नहीं रखना चाहिए।

पीआईए के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इन सिफारिशों के आधार पर पीआईए के शीर्ष प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से पायलट और चालक दल के सदस्यों को अनुपालन आदेश जारी किए हैं।’’ इन सिफारिशों के हवाले से पायलट और चालक दल के सदस्यों से कहा गया है कि जब वे अंतरराष्ट्रीय या घरेलू उड़ानों के लिए ड्यूटी पर हों तो रोजा न रखें।

विमान जांच बोर्ड की एक टीम ने मई 2020 में कराची हवाई अड्डे के पास एक रिहायशी सोसाइटी के भीड़ भरे इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की दुर्घटना पर पिछले महीने अपने निष्कर्ष जारी किए थे। बोर्ड ने इस हादसे के लिए मानवीय त्रुटियों को जिम्मेदार ठहराया है। रिपोर्ट में पीआईए और नागरिक उड्डयन प्राधिकरण को इस बात के लिए भी जिम्मेदार ठहराया गया है कि ड्यूटी के दौरान पायलट को रमजान के महीने में रोजा रखना चाहिए या नहीं, इस संबंध में स्पष्ट नियम नहीं हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानIslamabadरमजान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट